विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

बार्का के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे मेसी, मैदान में उतरते ही बनेगा यह रिकॉर्ड

अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी आज सेविला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जब कैंप नोउ स्टेडियम में उतरेंगे तो यह बार्सिलोना के लिए यह उनका 600वां मैच होगा

बार्का के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे मेसी, मैदान में उतरते ही बनेगा यह रिकॉर्ड
अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी (फाइल फोटो)
  • बार्का के लिए आज अपना 600वां मैच खेलेंगे मेसी
  • मैदान में उतरते ही बन जाएंगे तीसरे सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
  • मेसी से पहले जावी हर्नांडेज और इनिएस्ता ने ही खेले हैं ज्यादा मैच
बार्सिलोना: अर्जेटीना के सुपरस्टार लियोनल मेसी आज सेविला के खिलाफ होने वाले मैच के लिए जब कैंप नोउ स्टेडियम में उतरेंगे तो यह बार्सिलोना के लिए यह उनका 600वां मैच होगा. इसी के साथ इस अग्रणी क्लब के लिए 600 या उससे अधिक मैच खेलने वाले वह तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. जावी हर्नांडेज (767) और आंद्रेस इनिएस्ता (642) ने ही बार्सिलोना के लिए मेसी से ज्यादा मैच खेले हैं. मेसी ने 16 अक्टूबर 2004 को बार्सिलोना के लिए पहला मैच खेला था.

यह भी पढ़ें: फुटबॉल: लियोनेल मेसी और पॉलिन्हो के गोल से बार्सिलोना की जीत

एक समाचार एजेंसी के अनुसार, मेसी ने क्लब के लिए अबतक 523 गोल दागे हैं और इस मामले में कोई खिलाड़ी उनके आस-पास भी नहीं है. मेसी ने सेविल के खिलाफ 21 लीग मैचों में 23 गोल मारे हैं. मेसी के फॉर्म को देखते हुए ऐसा मुमकिन नहीं लगता कि वह शनिवार को गोल न करें.

VIDEO: बनना चाहता था जस्टिन बीबर जैसा सिंगर, बन गया चोर
बार्सिलोना स्पेनिश लीग में 28 अंकों के साथ शीर्ष पर मौजूद है जबकि सेविया 19 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है. सेविया के खिलाफ होने वाले मैच में बार्सिलोना के आंद्रे गोम्स, डेम्बले और राफिन्हा चोट के कारण नहीं खेलेंगे.सेविया को बार्सिलोना के खिलाफ पिछले 10 में से 9 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com