विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

फुटबॉल स्‍टार लियोनेल मेसी की प्रतिमा के साथ दूसरी बार हुई तोड़फोड़

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल लियोनेल मेसी की ब्यूनस आयर्स में स्थित प्रतिमा के साथ दूसरी बार तोड़फोड़ हुई है.

फुटबॉल स्‍टार लियोनेल मेसी की प्रतिमा के साथ दूसरी बार हुई तोड़फोड़
मेसी की यह प्रतिमा ब्यूनस आयर्स जिले में वॉकवे ऑफ ग्लोरी में है (फाइल फोटो)
  • इससे पहले जनवरी में भी प्रतिमा को तोड़ा गया था
  • तब प्रतिमा मरम्‍मत के बाद दोबारा लगा दी गई थी
  • मेसी की यह प्रतिमा वॉकवे ऑफ ग्लोरी में है
ब्यूनस आयर्स: अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉल लियोनेल मेसी की ब्यूनस आयर्स में स्थित प्रतिमा के साथ दूसरी बार तोड़फोड़ हुई है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, सोशल मीडिया पर प्रतिमा के साथ हुई तोड़फोड़ की फोटो शेयर की गई है. तस्वीरों में मेसी की प्रतिमा फर्श पर गिरी हुई है और उसका टखना टूटा हुआ है. पुलिस का कहना है कि उन्हें ऐसा करने वालों की पहचान के बारे में कोई जानकारी नहीं है. इससे पहले जनवरी में भी इस प्रतिमा का कमर से ऊपर का हिस्सा तोड़ दिया गया था. प्रशासन ने मरम्मत करके कुछ दिनों बाद इस प्रतिमा को दोबारा स्थापित किया था.

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो के साथ दोस्‍ती को लेकर लियोनेल मेसी ने कही यह खटकने वाली बात

मेसी की यह प्रतिमा ब्यूनस आयर्स जिले में वॉकवे ऑफ ग्लोरी में स्थित है. इस स्थान पर मेसी के अलावा अर्जेंटीना के अन्य दिग्गज खिलाड़ियों जैसे फॉर्मूला-1 चैम्पियन रहे जुआन मैनुएल फांगियो के साथ-साथ 1986 में विश्व कप विजेता टीम के खिलाड़ी डिएगो माराडोना की प्रतिमाएं भी हैं.गौरतलब है कि मेसी सर्वााधिक कमाई करने वाले शीर्ष 10 खिलाड़ि‍यों की सूची में शामिल हैं.

वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्‍ड
फोर्ब्‍स की ओर से हाल ही में यह सूची जारी की गई है. फोर्ब्‍स की दुनिया के नामचीन प्‍लेयर्स की यह सूची उनकी कमाई (वेतन, बोनस और एंडोर्समेंट की राशि) के आधार पर तैयार की गई है. इस सूची में स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर नंबर वन पर हैं. उनकी कमाई 372 मिलियन डॉलर आंकी गई है. जमैका के एथलीट उसेन बोल्‍ट सूची में दूसरे और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्‍डो तीसरे तीसरे स्‍थान पर हैं. बॉस्‍केटबॉल प्‍लेयर लेब्रान जेम्‍स 33.4 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ रोजर फेडरर के पीछे दूसरे स्‍थान पर हैं. फोर्ब्‍स की इस लिस्‍ट में विराट कोहली (14.5 मिलियन डॉलर) सातवें स्‍थान पर हैं जबकि मेसी को नौवां स्‍थान मिला है. (इनपुट:आईएएनएस)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lionel Messi, Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com