रोनाल्डो ने हाल ही में मेसी को पीछे छोड़कर फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉल का खिताब जीता है (फाइल फोटो)
- कहा, भविष्य में रोनाल्डो से दोस्ती को लेकर आश्वस्त नहीं
- दोस्ती एक-दूसरे के साथ समय बिताकर बनती है
- हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं, हम एक-दूसरे से मेल नहीं खाते
मैड्रिड:
स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने स्वीकार किया है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ मैदान के बाहर उनके दोस्ताना संबंध नहीं हैं. बार्सिलोना की ओर से खेलने वाले लियोनेल मेसी ने यह भी कहा कि पुर्तगाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ भविष्य में अपनी दोस्ती को लेकर आश्वस्त नहीं हैं. अर्जेंटीना के खिलाड़ी मेसी और पुर्तगाल के खिलाड़ी रोनाल्डो ने अब तक सबसे अधिक बालोन डी ओर खिताब जीते हैं. स्पेनिश वेबसाइट मार्का को दिए एक बयान में 30 वर्षीय मेसी ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि मैं दोस्त बन पाऊंगा. दोस्ती एक-दूसरे के साथ समय बिताकर बनती है और एक-दूसरे को जानकर."
यह भी पढ़ें: मेसी नहीं, क्रिस्टियानो रोनाल्डो के फैन हैं फॉर्मूला-1 रेसर फर्नांडो अलोंसो
मेसी ने कहा, "हमारे बीच कोई रिश्ता नहीं है, क्योंकि हम एक-दूसरे को पुरस्कार समारोह में देख सकते हैं और यह समय ही बताएगा. सब कुछ ठीक है, लेकिन हम एक-दूसरे से मेल नहीं खाते." चार बार गोल्डन शू पुरस्कार जीत चुके मेसी ने कहा कि नेमार, केलियान बाप्पे और लुइस सुआरेज जैसे युवा खिलाड़ियों में बालोन डी ओर खिताब जीतने की क्षमता है.
वीडियो: नेमार के गोल से ब्राजील ने जीता ओलिंपिक गोल्ड
गौरतलब है कि पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हाल ही में अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को पीछे छोड़कर फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के अवार्ड पर कब्जा कर लिया है. 32 वर्षीय रोनाल्डो ने पांचवीं बार यह खिताब जीता है. सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर के लिए दौड़ में रोनाल्डो को मेसी के अलावा हाल ही में पेरिस सेंट जर्मेन टीम से जुड़े ब्राजील के फुटबॉल खिलाड़ी नेमार से भी कड़ी चुनौती मिली थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Lionel Messi, Cristiano Ronaldo