लियोनेल मेसी ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में कमाल कर फैन्स को झूमने का मौका दिया. उन्होंने ब्यूनस आयर्स में बेनिन के खिलाफ अर्जेंटीना को 3-0 से आगे करने के लिए दो असिस्ट किए और एक गोल करके अपनी यादगार रात को और भी खास बना दिया. पहले हाफ में कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाफ में मेसी ने खेल पर पूरी तरह से पकड़ बना ली. उन्होंने पहले 48वें मिनट में निकोलस ओटामेंडी को गोल करने में मदद की और स्कोर का खाता खोला, फिर निको पाज को एक शानदार कर्लिंग स्ट्राइक के लिए मौका दिया. इसके बाद मेसी ने पेनल्टी स्पॉट से मैच के 71वें मिनट में शानदार गोल करके फैन्स को कभी न भूलने वाला मौका दिया. मेसी के गोल से स्कोर 3-0 हो गया. और आखिर में जब मैच खत्म हुआ तो अर्जेंटीना 3-0 से मैच जीतने में सफल रही. मेसी का इंटरनेशनल मैच में यह 126वां गोल था.
"That famous aura walk" for the last time. 🥹 https://t.co/qQ1kXpp43y
— MessiXtra (@MessiXtraHQ) October 6, 2026

Lionel Messi's teammates celebrating with him after his goal, they know they might never get to experience this ever again. 🥹❤️ https://t.co/Uho86KyZD6
— MC (@CrewsMat10) October 7, 2026
मेसी का कमाल, फैन्स के आंखों में आए आंसू
मैच के 71वें मिनट में मेसी ने फैन्स को इमोशनल कर दिया. मेसी ने पेनल्टी पर शानदार अंदाज में गेंद को बेनिन के गोलकीपर मार्सेल डांजिनो के ऊपर से टॉप राइट कॉर्नर में पहुंचाकर गोल कर दिया. गोलकीपर के पास इसे रोकने का कोई मौका नहीं था. मेसी के गोल से अर्जेंटीना ने 3-0 की बढ़त बना ली है और मैच में एक तरफे जीत की ओर आगे बढ़ने लगी है.
THE GAME HAS BEEN PAUSED IN THE 10TH MINUTE FOR A STANDING OVATION FOR LEO MESSI! 🐐👏❤️ https://t.co/uB6NJpHt6b
— All About Argentina 🛎🇦🇷 (@AlbicelesteTalk) October 6, 2026
🚨🚨 LEO MESSI SCORING IN HIS FINAL GAME! Look at how his teammates celebrated with him ❤️😭 https://t.co/TeMBRMcJcx
— We Are Messi 🔟 (@WeAreMessi) October 7, 2026
GOAL ARGENTINA MESSI ASSIST 🐐🐐🐐 https://t.co/sppI5u2NLp
— Fut Sheriff (@FutSheriff) October 7, 2026
बता दें कि लियोनेल मेस्सी ने आज से 16 साल पहले बार्सिलोना के लिए अपना पहला मैच खेला था, अब जब अपने आखिरी मैच में मेसी मैदान पर थे तो फैन्स उन सभी पुरानी यादों में खो गए जिसके लिए दर्शक मैदान परमेसी के लिए खींचे चले आते थे. जब मेसी ने गोल किया तो फैन्स के आंखों में आंसू थे, फैन्स इस यादगार पल को हमेशा के लिए अपने आंखों में समां लेना चाहते थे. जब मैच खत्म हुआ तो खिलाड़ियों ने एक दूसरे से हाथ मिलाए और गले लगाकर मेसी को सम्मान दिया, मेसी के आंखों में आंसू थे. मेसी को आखिरी बार मैदान पर देखकर मैच देखने आए फैन्स के भी आंसू छलक पड़े. यह मैच एक इमोशनल फेयरवेल मैच में बदल गया.
THE EMOTIONS, MESSI 🥹❤️ - Tritube at the 10th minute for Messi, match stopped for the Great man. The most celebrated Sporting hero ever. https://t.co/hsQJ2CMNmG
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 7, 2026
मेसी को यादगार ट्रिब्यूट
जब मैच खत्म हुआ तो स्टेडियम में जज्बात का माहौल था. वहीं, मैच के बाद ड्रोन शो का आयोजन हुआ जिसमें मेसी को यादगार ट्रिब्यूट दिया गया. आसमान में रोशनी से बने खूबसूरत दृश्य मेसी की विदाई को और खास दिया. फैन्स इन यादों को हमेशा के लिए अपने जेहन में कैद कर रहे थे.
💙 La cara de Messi durante el concierto de Soledad Pastorutti en su despedida https://t.co/5W7KSbEdDC
— BeSoccer (@besoccer_ES) October 7, 2026
Messi Shirt with his number 10 displayed with Drone 🤩🥹 https://t.co/JcZgvGVxM0
— Samtco (@Samuel30bgct) October 7, 2026
लियोनेल मेसी ने मैच के बाद कहा, "काश मैं जिन्दगी भर अर्जेंटीना के लिए खेल पाता"
यह भी पढ़ें | श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले पहले भारतीय कप्तान, रोहित-कोहली भी नहीं कर पाए थे ये कमाल
यह भी पढ़ें | दो बार की चैंपियन उरुग्वे ने भारत को 6-1 से हराया, अनिरुद्ध थापा के गोल ने जीत फैंस का दिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं