विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2017

बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम की प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड के लिए सिफारिश

देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड के लिए की गई है.

बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम की प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड के लिए सिफारिश
किदांबी श्रीकांत इस साल चार सुपरसीरीज अपने नाम कर चुके हैं (फाइल फोटो)
  • केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रस्‍तावित किया है उनका नाम
  • श्रीकांत ने हाल में फ्रेंच और डेनमार्क ओपन खिताब जीता है
  • साल में चार सुपर सीरीज खिताब अपने नाम किए हैं
नई दिल्‍ली: देश के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत के नाम की सिफारिश प्रतिष्ठित पद्मश्री अवार्ड के लिए की गई है. पूर्व खेल मंत्री विजय गोयल ने इस अवॉर्ड के लिए श्रीकांत के नाम की सिफारिश की है. गौरतलब है कि श्रीकांत ने हाल ही में फ्रेंच ओपन और डेनमार्क ओपन का खिताब जीता है. वे इस साल चार सुपरसीरीज अपने नाम कर चुके हैं. दुनिया के चार शटलर ही चार या इससे अधिक सुपरसीरीज खिताब जीते हैं. संसदीय कार्य मंत्री गोयल ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह को लिखे पत्र में इस सम्मान के लिए श्रीकांत के नाम की सिफारिश की. वैसे, पद्म अवॉर्ड के नामांकनों की समयसीमा 15 सितंबर को खत्‍म हो चुकी है.देश के खेल मंत्री का पद संभाल चुके विजय गोयल ने इस पत्र में लिखा, 'इस युवा खिलाड़ी को भारत में बैडमिंटन में उम्दा योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करने का यह अच्छा अवसर होगा. श्रीकांत देश के युवा खिलाड़ियों के लिए आदर्श हैं और युवा खिलाड़ी उनसे प्रेरणा ले रहे हैं.

वीडियो: श्रीकांत का लक्ष्‍य ओलिंपिक में मेडल जीतना
उन्होंने आगे लिखा, 'देश के लोगों की बात का सम्मान करते हुए मैं पद्मश्री अवॉर्ड के लिए श्रीकांत के नाम की सिफारिश करता हूं.' गुंटूर के इस शटलर ने फ्रेंच ओपन सुपर सीरीज के फाइनल में जापान के केंता निशिमोटो को 21-14 और 21-13 से मात दी थी. 24 साल के श्रीकांत ने इस सीजन में पांच टूर्नामेंट्स के फाइनल्स में प्रवेश किया. उन्होंने चार खिताब जीते लेकिन सिंगापुर ओपन में उन्‍हें हार का सामना करना पड़ा था. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kidambi Srikanth, Padma Shri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com