Khelo India: महाराष्ट्र की तैराक पलक जोशी ने मंगलवार को यहां खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में स्वर्ण पदक के क्रम में 200 मीटर बैकस्ट्रोक के अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड में सुधार किया. हांगझोउ एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी पलक ने दो मिनट 18.59 सेकंड के समय लिया. यह उनके राष्ट्रीय रिकॉर्ड (दो मिनट 18.90 सेकंड) से कम था, जो उन्होंने पिछले साल जुलाई में हैदराबाद में राष्ट्रीय तैराकी चैंपियनशिप के दौरान कायम किया था. तेलंगाना की श्री नित्या सागी ने दो मिनट 25.83 सेकंड के समय के साथ रजत, जबकि कर्नाटक की नायशा ने दो मिनट 25.83 सेकंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता. इससे पहले तमिलनाडु की भारोत्तोलक आरपी कीर्तन ने स्नैच और कुल भार में राष्ट्रीय युवा रिकॉर्ड तोड़कर लड़कियों के 81 किग्रा में स्वर्ण पदक जीता.
उन्होंने कुल 188 किग्रा वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 85 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 103 किग्रा शामिल था. वह राज्य की साथी ओविया के (184 किग्रा) से आगे रहीं, जबकि उत्तर प्रदेश की संतुष्टि चौधरी ने कुल 162 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता. इससे पहले स्नैच (81 किग्रा), क्लीन एवं जर्क (104 किग्रा) और कुल भार (185 किग्रा) का पिछला रिकॉर्ड आंध्र प्रदेश की सीएच सिरिलक्ष्मी के नाम था. महाराष्ट्र ने अपने खाते में नौ और स्वर्ण जोड़े जिससे उसके पीले तमगे का आंकड़ा 50 को पार कर गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
विश्व चैंपियन और 2022 एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता अदिति गोपीचंद स्वामी ने तीरंदाजी में महाराष्ट्र के दबदबे का नेतृत्व किया. उन्होंने लड़कियों के कंपाउंड और मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक जीता. पृथ्वीराज घाडगे और शरवानी शेंडे ने रिकर्व वर्ग में मिश्रित टीम का स्वर्ण जीता. महाराष्ट्र की खो-खो टीम ने अपने दमखम को कायम रखते हुए दोनों वर्ग के स्वर्ण जीते. लड़कों की टीम ने दिल्ली को 40-10 से हराया जबकि लड़कियों की टीम ने ओडिशा को 33-24 से शिकस्त दी. राज्य की ही तारिणी सूरी और श्रावणी वालेकर ने बैडमिंटन में लड़कियों के युगल फाइनल में ओडिशा की प्रगति परिदा और विशाखा टोप्पो को 21-13, 20-22, 21-16 से हराकर राज्य की स्वर्ण पदक संख्या को 50 तक पहुंचा दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं