बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज. (फाइल फोटो)
- दिल्ली डायनामोज जैकलिन फर्नांडीज को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है
- दिल्ली पहला ऐसा क्लब बन गया है, जिसमें कोई महिला ब्रांड एम्बेसडर है
- आईएसएल के चौथे सीजन का आगाज 17 नवंबर से होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी दिल्ली डायनामोज एफसी ने बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज को आगामी सीजन के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है. फुटबॉल क्लब ने कहा, 'टूर्नामेंट के चौथे संस्करण में जैकलिन ब्रांड एम्बेसडर के तौर पर देश भर में प्रशंसकों के बीच क्लब के प्रचार प्रसार में मदद करेंगी.'
यह भी पढ़ें : फुटबॉल और बैडमिंटन के बाद मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने इस खेल में भी किया निवेश
क्लब के निदेशक रोहन शर्मा ने कहा, 'जैकलिन के शामिल होने से दिल्ली पहला ऐसा क्लब बन गया है, जिसमें कोई महिला ब्रांड एम्बेसडर बनीं है. यह हमारी उस सोच के अनुरूप है कि क्लब न केवल भारत का हो, बल्कि इसकी अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं भी हों.'
यह भी पढ़ें : सौरव गांगुली की टीम एटीके ने सचिन तेंदुलकर की टीम केरला ब्लास्टर्स को हराकर ISL खिताब जीता
VIDEO: मैंचेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल : भारत के फुटबॉल स्टार की खोज
जैकलिन ने कहा, 'मैं इससे बेहद उत्साहित हूं और दिल्ला में प्रशंसकों के साथ बात करने का इंतजार कर रही हूं. दिल्ली एक ऐसी टीम है, जो इतने साल में आईएसएल में अपने प्रदर्शन को लेकर नियमित रही है. मेरे और क्लब के विचार समान हैं. हम दोनों ही खेल का प्रचार करना चाहते हैं और अधिक महिला प्रशंसकों को जोड़ना चाहते हैं. आशा है कि साथ मिलकर हम ये बदलाव ला पाएंगे.' आईएसएल के चौथे सीजन का आगाज 17 नवंबर से होगा. दिल्ली के क्लब का पहला मुकाबला 22 नवंबर को होगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं