विज्ञापन

'किसने छूने का हक दिया?', फैंस से मिलने के लिए रुकीं जैकलीन फर्नांडिस तो बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, देख कर भड़के लोग

मुंबई के एक इवेंट में जैकलीन फर्नांडिस का वीडियो वायरल हो गया है. वीडियो में बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर ले जाता दिख रहा है. इस पर सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

'किसने छूने का हक दिया?', फैंस से मिलने के लिए रुकीं जैकलीन फर्नांडिस तो बॉडीगार्ड ने की ऐसी हरकत, देख कर भड़के लोग
जैकलीन फर्नांडिस आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐसा कुछ दिखा जिसने फैंस का ध्यान फिल्म से हटाकर जैकलीन के बॉडीगार्ड की तरफ खींच लिया. कई लोगों को बॉडीगार्ड का व्यवहार पसंद नहीं आया, जबकि कुछ यूजर्स ने उसका बचाव भी किया. यही वजह है कि ये छोटा सा वीडियो अब इंटरनेट पर बहस की वजह बन गया है.

क्या है पूरा मामला

हाल ही में जैकलीन मुंबई में एक इवेंट में पहुंची थीं. इवेंट से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि उनका बॉडीगार्ड उनकी कलाई पकड़कर उन्हें स्टेज की तरफ ले जा रहा है. उस समय आसपास मौजूद फैंस उनसे बात करना और तस्वीरें लेना चाहते थे. वीडियो में ऐसा भी नजर आया कि जैकलीन फैंस की तरफ रुकने का इशारा कर रही थीं और उनसे मिलने में दिलचस्पी दिखा रही थीं.

वीडियो देखकर लोगों ने जताई नाराजगी

वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कई यूजर्स का कहना था कि बॉडीगार्ड को इस तरह जैकलीन की कलाई पकड़ने की जरूरत नहीं थी. कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि सुरक्षा देना एक बात है, लेकिन किसी को इस तरह छूना सही नहीं लगता. वहीं कई यूजर्स ने लिखा कि वीडियो में जैकलीन थोड़ी असहज नजर आ रही थीं.

कुछ लोगों ने किया बॉडीगार्ड का समर्थन

हालांकि सभी लोग बॉडीगार्ड के खिलाफ नहीं दिखे. कुछ यूजर्स का कहना था कि भीड़ में कलाकारों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है. ऐसे में बॉडीगार्ड ने जो किया, वो सुरक्षा के लिहाज से जरूरी हो सकता है. कई लोगों ने ये भी कहा कि छोटे वीडियो क्लिप देखकर किसी नतीजे पर पहुंचना ठीक नहीं है.

फैंस की तारीफ भी बटोर रहीं जैकलीन

बहस के बीच जैकलीन को फैंस से मिलने और उनके लिए समय निकालने को लेकर भी काफी सराहना मिल रही है. कई लोगों ने उनकी सादगी और फैंस के प्रति अपनापन दिखाने वाले रवैये की तारीफ की है.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फैंस ने कॉकटेल 2 और धुरंधर के बीच खोजी समानता, बोले- 'शाहिद भी जासूस है'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

जैकलीन फर्नांडिस की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अहमद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार, दिशा पाटनी, रवीना टंडन, संजय दत्त, अरशद वारसी, राजपाल यादव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें- फराह खान का खुलासा, 'ओम शांति ओम' के लिए दीपिका पादुकोण को ऐसे किया ट्रेंड, 'बैठकर शाहरुख खान का काम देखो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jacqueline Fernandez, Jacqueline Fernandez Viral Video, Jacqueline Fernandez Action Movies, Jacqueline Fernandez News In Hindi, Jacqueline Fernandez News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com