Happy Birthday Jacqueline Fernandez: बॉलीवुड की सबसे एनर्जेटिक और ग्लैमरस हिरोइन में से एक जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) को हमेशा से बबली गर्ल के रूप में देखा गया है. उनकी फिल्मों के कई सांग्स ऐसे है जो आज भी पार्टी की जान बने हुए है. तो चलिए उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके उन 7 ब्लॉकबस्टर गानों पर एक नजर डालते, जिन्होंने उन्हें डांस और म्यूजिक वीडियो का असली स्टार बना दिया.

चिट्टियां कलाइयां Film Roy
Photo Credit: IMDB
चिट्टियां कलाइयां ये गाना फिल्म रॉय का है जिसमें उनके को स्टार अर्जुन रामपाल रहे थे. फिल्म के रिलीज होते ही यह गाना हर शादी और पार्टी की जान बन गया. जैकलीन की बबली एनर्जी, आइकॉनिक हुक-स्टेप्स और एक्सप्रेशन्स ने इसे ऑल-टाइम फेवरेट बना दिया.

लत लग गई
Photo Credit: IMDB
लत लग गई ये गाना फिल्म रेस 2 में जबरदस्त स्टाइल और स्क्रीन प्रेजेंस के साथ जैकलीन ने इस गाने में ग्लैमर और एलीगेंस का परफेक्ट बैलेंस पेश किया, जो आज भी क्लब्स में छाया रहता है.

पानी पानी
Photo Credit: IMDB
पानी पानी बादशाह के साथ इस म्यूजिकल फेनोमेनन ने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी. जैकलीन के विजुअल्स और सिग्नेचर स्टेप्स सोशल मीडिया पर वायरल ट्रेंड बन गए थे.

Tayc Ft. Jacqueline
Photo Credit: IMDB
इंटरनेशनल आर्टिस्ट 'टेक' के साथ यिमी यिमी गाने पर कोलेबोरेशन ने जैकलीन की ग्लोबल रीच को साबित किया. उनके ग्रूवी और एफर्टलेस डांस मूव्स ने इसे दुनिया भर में हिट बनाया.

jacqueline fernandez top 7 dance song
Photo Credit: instagarm
गेंदा फूल गाने में बादशाह के साथ जैकलीन के ट्रेडिशनल बंगाली एस्थेटिक्स और मॉडर्न बीट्स के इस फ्यूज़न में जैकलीन के ट्रेडिशनल लुक और कातिलाना अदाओं ने हर किसी का दिल जीत लिया.

Housefull 5 का गाना लाल परी
Photo Credit: IMDB
Housefull 5 का गाना लाल परी में हाई-एनर्जी कोरियोग्राफी और पावर-पैक्ड परफॉर्मेंस देकर जैकलीन ने इस ट्रैक को हमेशा के लिए चार्टबस्टर लिस्ट में अपने नाम रजिस्टर कर दिया.

बेज़ोस
Photo Credit: NDTV
बेज़ोस (कार्ल वाइन फ़ीट. जैकलीन) का फ्रेंच आर्टिस्ट कार्ल वाइन के साथ इस इंटरनेशनल क्रॉस-कल्चरल ट्रैक में जैकलीन का स्वैग, कॉन्फिडेंस और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री सच में देखने लायक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं