फोटो सिक्की रेड्डी के फेसबुक पेज से साभार
- फाइनल में कनाडा के तोबी-होंडरिच की जोड़ी को हराया
- भारत की इस जोड़ी का है यह पहला ग्रांप्री खिताब
- उबेर कप की ब्रांज विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही हैं सिक्की
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
फोज डो इगाकु (ब्राजील).:
सिक्की रेड्डी और प्रणव जेरी चोपड़ा की भारतीय मिश्रित युगल जोड़ी ने कनाडा के तोबी एनजी और राचेल होंडरिच पर सीधे गेम में जीत दर्ज करके ब्राजील ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट जीता. यह उनका पहला ग्रांप्री खिताब भी है.
विश्व में 65वें नंबर की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी ने फाइनल में तोबी और राचेल की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी को 37 मिनट में 21-15 21-16 से हराया. सिक्की ने कल रात जीत दर्ज करने के बाद अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘मेरा और प्रणव जेरी चोपड़ा का पहला ग्रां प्री खिताब है. मैं बहुत खुश हूं. मैं अपने परिजनों का आभार व्यक्त करती हूं जिन्होंने अपने खर्चे पर मुझे इस दौरे पर भेजा.’
उन्होंने आगे लिखा, ‘इनके अलावा तान किम हेर, पुलेला गोपीचंद, अरुण विष्णु और सुमित रेड्डी का आभार. आपने हर दिन मुझे मजबूत बनाया. मैंने कड़ी मेहनत की लेकिन आप लोगों ने मुझे ऐसा करने के लिये प्रेरित किया. आप सभी मेरे असली प्रेरणास्रोत हो. ’ उबेर कप 2014 और 2016 में ब्रॉन्ज मेडल विजेता भारतीय टीम की सदस्य रही सिक्की अब तक छह मिश्रित युगल जोड़ीदारों के साथ खेल चुकी हैं जिनमें वी. दीजू, एल्विन फ्रांसिस, तरुण कोना, मनु अत्री और के. नंदगोपाल भी शामिल हैं.
इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने पिछले साल पांच अंतरराष्ट्रीय चैलेंजर खिताब जीते जिनमें दो मिश्रित युगल और तीन महिला युगल खिताब शामिल हैं. युगांडा ओपन में उन्होंने महिला युगल और मिश्रित युगल दोनों खिताब जीते थे. प्रणव और पुरुष युगल के उनके जोड़ीदार अक्षय देवालकर ने सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड के फाइनल में जगह बनाई थी. वह उस भारतीय टीम का हिस्सा थे जिसने एशिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में चीन को 3-2 से हराकर कांस्य पदक जीता था.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
सिक्की रेड्डी-प्रणव जेरी चोपड़ा, मिश्रित युगल जोड़ी, ब्राजील ओपन बैडमिंटन, Sikki Reddy-Pranaav Jerry Chopra, Brazil Open, Mixed Doubles