विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2018

टेनिस: इटली के फाबियो फोगनीनी ब्राजील ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

इटली के टेनिस खिलाड़ी फाबियो फोगनीनी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्राजील ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्‍थान बना लिया है. फोगनीनी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के क्वालीफायर जोआओ डोमिनगुएस को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से पराजित किया.

टेनिस:  इटली के फाबियो फोगनीनी ब्राजील ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
फोगनीनी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के जोआओ डोमिनगुएस को हराया (फाइल फोटो)
  • पुर्तगाल के डोमिनगुएस को हराया
  • मैच 7-5, 6-1 से जीते फोगनीनी
  • अर्जेंटीना के डेल्‍बोनिस भी अंतिम 8 में
साओ पाउलो: इटली के टेनिस खिलाड़ी फाबियो फोगनीनी ने अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए ब्राजील ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में स्‍थान बना लिया है. फोगनीनी ने प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल के क्वालीफायर जोआओ डोमिनगुएस को सीधे सेटों में 7-5, 6-1 से पराजित किया.

यह भी पढ़ें: नोवाक जोकोविच ने 'हमशक्ल' वाल्टियर को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वर्ल्ड नम्बर-20 फोगनीनी का सामना अब क्वार्टर फाइनल में स्पेन के खिलाड़ी गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज से होगा.

वीडियो: तेलंगाना टूरिज़्म को बढ़ावा देने पहुंची सानिया मिर्जा
लोपेज ने प्री-क्वार्टर फाइनल में अर्जेंटीना के खिलाड़ी फेड्रिको डेल्बोनिस को 7-6, 4-6, 6-4 से मात देकर अंतिम-8 में प्रवेश किया. इस बीच, उरुग्वे के खिलाड़ी पाब्लो कुवास ने ऑस्ट्रिया के सेबेस्टियन ओफनर को सीधे सेटों में 6-4, 6-7 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में लियोनाडरे मायेर के खिलाफ भिड़ंत पक्की की है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fabio Fognini, Brazil Open, Quarterfinals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com