विज्ञापन

VIDEO: स्टेज पर पाकिस्तानी बॉक्सर दिखा रहा था अकड़, 'हाफ इंजीनियर' का ठनका माथा, जड़ दिया थप्पड़

भारत और पाकिस्तान के मुक्केबाजों के बीच दुबई में होने वाले मुकाबले से पहले फेस-ऑफ कार्यक्रम में विवाद हो गया. जहां भारतीय बॉक्सर मनीष शर्मा ने पाकिस्तान के रहीम परदेसी को थप्पड़ जड़ दिया. घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

VIDEO: स्टेज पर पाकिस्तानी बॉक्सर दिखा रहा था अकड़, 'हाफ इंजीनियर' का ठनका माथा, जड़ दिया थप्पड़
मनीष शर्मा ने रहीम परदेसी को जड़ा थप्पड़

भारत और पाकिस्तान के बीच कोई भी मुकाबला हो. वह सुर्खियों में आ ही जाता है. जल्द ही दोनों देशों के दो मुक्केबाज दुबई में आमने-सामने होने वाले हैं. रिंग में खिलाड़ी उतरे भी नहीं हैं. उससे पहले बड़े स्टेज पर ऐसा बवाल हो गया है. जिससे हर कोई हैरान है. टूर्नामेंट में भारत की तरफ से इन्फ्लुएंसर बॉक्सर मनीष शर्मा और पाकिस्तान की तरफ से रहीम परदेसी दो-दो हाथ करने वाले हैं. 6 नवंबर को दुबई के निक्की बीच पर दोनों के बीच मैच होना है. उससे पहले आयोजित फेस-ऑफ के दौरान मनीष शर्मा को रहीम परदेसी का व्यवहार पसंद नहीं आया. जिसके बाद उन्होंने आव देखा ना ताव परदेसी को वहीं थप्पड़ रसीद कर दिया. जिसके बाद दोनों मुक्केबाजों ने अपना आपा खो दिया. मगर मामला ज्यादा बढ़ता. उससे पहले वहां मौजूद लोगों ने दोनों खिलाड़ियों को पकड़ते हुए बीच बचाव किया. 

देश में 'हाफ इंजीनियर' नाम से मशहूर हैं मनीष

मनीष शर्मा भारत में 'हाफ इंजीनियर' नाम से मशहूर हैं. दोनों खिलाड़ियों के बीच हुई इस लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक फेस ऑफ के दौरान परदेसी ने कथित तौर पर मनीष शर्मा के सामने तीखी बयानबाजी और इशारों के जरिए उकसाने की कोशिश की. जिसके बाद उनका माथा ठनक गया. फिर उन्होंने विपक्षी मुक्केबाज को स्टेज पर ही थप्पड़ जड़ दिया. 

वीडियो पर आ रही हैं जबरदस्त प्रतिक्रियाएं 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो आग की तरह फैल रहा है. यही नहीं लोग लगातार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं, जो कुछ इस प्रकार है- 

एक फैन ने वीडियो पर विचार साझा करते हुए लिखा है, 'यह थप्पड़ कम और प्यार भरी थपकी ज्यादा लग रही थी.'

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, 'भाई खुद को कॉनर मैकग्रेगर समझता है.'

वहीं एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा लिखा है, 'यह कार्यक्रम उसके लिए जरूर खास होगा, तभी तो वह सूट पहनकर आया है.'

कौन हैं इन्फ्लुएंसर बॉक्सर मनीष शर्मा? 

मनीष शर्मा भारतीय सोशल मीडिया क्रिएटर और बॉक्सर हैं. जिन्हें देश में हाफ इंजीनियर के नाम से जाना जाता है. मनीष हरियाणा के गुरुग्राम जिले में स्थित बादशाहपुर से ताल्लुक रखते हैं. उनका जन्म चार सितंबर साल 1995 में हुआ था. मौजूदा समय में वह 31 साल के हैं.

मनीष ने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में खबर लिखे जाने तक 13 मुकाबले खेले हैं. इस दौरान उन्हें सात मुकाबलों में जीत मिली है. जिसमें चार नॉकआउट जीत शामिल है. वहीं छह मुकाबलों में शिकस्त का सामना करना पड़ा है. साल 2021 में उन्होंने प्रोफेशनल बॉक्सिंग में डेब्यू किया था. 

यह भी पढ़ें- मैच के दौरान गोलकीपर से टकराए स्पेनिश फुटबॉलर जीसस डी मिगुएल, दर्दनाक मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com