विज्ञापन

वहीदा रहमान ने जान की परवाह किए बगैर शूट किया था 61 साल पुराना गाना, लता दीदी की आवाज में आज भी है एवरग्रीन

वहीदा रहमान का 61 साल पुराना एक गाना है जो सिर्फ सुकून नहीं देता बल्कि जिंदगी जीने का नजरिया भी देता है. इसकी शूटिंग काफी रिस्की थी. लता दीदी की आवाज में ये लड़कियों का आजादी एंथम बन चुका है.

वहीदा रहमान ने जान की परवाह किए बगैर शूट किया था 61 साल पुराना गाना, लता दीदी की आवाज में आज भी है एवरग्रीन
वहीदा रहमान का 61 साल पुराना गाना आज भी है लड़कियों का आजादी एंथम
youtube
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के कुछ गीत ऐसे होते हैं, जिनकी धुन सुनते ही जिंदगी को नए नजरिये से देखने का मन करता है. 'आज फिर जीने की तमन्ना है' भी ऐसा ही गाना है. देव आनंद और वहीदा रहमान की फिल्म 'गाइड' का यह गीत आजादी, आत्मविश्वास और अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के इमोशंस को सामने लाता है. 1965 में रिलीज हुई इस फिल्म का म्यूजिक आज भी हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार संगीत रचनाओं में गिना जाता है और हर लड़की का आजादी एंथम माना जाता है. 

‘गाइड' का निर्देशन विजय आनंद ने किया था. फिल्म में देव आनंद ने राजू और वहीदा रहमान ने रोजी की भूमिका निभाई. आर. के. नारायण के उपन्यास पर आधारित इस कहानी में रोजी एक ऐसी महिला है, जो अपने जीवन और नृत्य के प्रति अपने जुनून को पहचानने की कोशिश करती है. फिल्म में उसका सफर उस दौर के सामाजिक नजरिये से अलग दिखाई देता है.

लता मंगेशकर की आवाज और शैलेंद्र के बोल

'आज फिर जीने की तमन्ना है' को लता मंगेशकर ने गाया था. इसका म्यूजिक सचिन देव बर्मन यानी एसडी बर्मन ने तैयार किया और बोल शैलेंद्र ने लिखे. गाने में वहीदा रहमान का अंदाज भी खास है. वह सिर्फ डांस नहीं करतीं, बल्कि उनके हावभाव और चेहरे पर दिखाई देने वाली खुशी किरदार के भीतर आए बदलाव को सामने लाती है. यही वजह है कि यह गाना फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा बन जाता है. तभी तो 61 साल बाद भी जेनजी से लेकर बड़े-बुजुर्ग तक का ये गाना पसंदीदा बना हुआ है.

लता मंगेशकर का 'आज फिर जीने की तमन्ना है' वहीदा रहमान का फेवरिट गाना है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि 'लताजी का गीत "आज फिर जीने की तमन्ना है' मेरा पसंदीदा है. इस गीत को गाना मुश्किल नहीं था क्योंकि उन्होंने इसे जिस तरह से गाया, मैं सहज महसूस कर रही थी."

चित्तौड़गढ़ किले में हुई थी शूटिंग

गाइड के इस गाने की चर्चा इसकी शूटिंग लोकेशन को लेकर भी होती है. गाने को राजस्थान के चित्तौड़गढ़ किले में फिल्माया गया था. किले की विशाल दीवारों और खुले माहौल के बीच वहीदा रहमान का डांस इस पूरे सीन में जान डाल देता है. गाने की एक सीक्वेंस में वहीदा रहमान को किले की बहुत ऊंची और पतली दीवार पर डांस करना था. दीवार की दूसरी गहरी खाई थी. सेट पर मौजूद हर किसी को डर था कि कहीं वहीदा अपना संतुलन ना खो बैठें और कोई हादसा हो जाए. लेकिन एक्टिंग में माहिर वहीदा रहमान ने इस सीक्वेंस को इतने शानदार ढंग से किया कि सब कुछ बहुत ही स्मूदली हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai Song, Guide, Hindi Songs, Entertainment, Waheeda Rehman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com