प्रतीकात्मक फोटो.
- अंडर-17 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहा है न्यू कैलेडोनिया
- फ्रांस ने 7 में से 6 गोल पहले हाफ में ही किए
- न्यू कैलेडोनिया के लिए वडेंगीज ने वर्ल्ड कप का पहला गोल दागा
गुवाहाटी:
फ्रांस ने फीफा अंडर-17 वर्ल्ड कप में अपने अभियान का शानदार तरीके से आगाज करते हुए आज यहां खेले गए ग्रुप-ई के मैच में न्यू कैलेडोनिया को 7-1 से करारी शिकस्त दी. अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में मजबूत फ्रांस की टीम ने अंडर-17 वर्ल्ड कप में पहली बार खेल रहे न्यू कैलेडोनिया पर मैच की शुरुआत से ही दबाव बना लिया.
यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंडर-17 फीफा टीमों को शुभकामनाएं दीं
6 गोल पहले हाफ में दागे
फ्रांस ने 7 में से 6 गोल पहले हाफ में ही किए. मैच के 5वें मिनट में ही न्यू कैलेडोनिया के बर्नार्ड इवा के आत्मघाती गोल से फ्रांस को बढ़त मिला. 20वें मिनट में अमिने गौउरि ने यासिने अदलि के पास को गोल में बदल दिया. 30वें मिनट में क्लाउडियो गोमेज ने गोउरि की मदद से तीसरा गोल दाग दिया. इसके 3 मिनट बाद गोउरि ने अपना दूसरा गोल कर फ्रांस को 4-0 से बढ़त दिला दी. फ्रांस ने ताबड़तोड़ गोल करने का सिलसिला जारी रखते हुए 40वे मिनट में 5-0 से आगे हो गया. इस बार मैक्सेंस काक्वीरेट ने अदलि की मदद से गोल किया. पहले हाफ के 43वें मिनट में कियान वानेस्से ने फ्रांस के लिए एक और गोल कर दिया.
VIDEO: मैन्चेस्टर यूनाइटेड सॉकर स्कूल : भारत के फुटबॉल स्टार की खोज
हाफटाइम के बाद न्यू कैलेडोनिया की टीम फ्रांस को रोकने में काफी हद तक कामयाब रहने के साथ मैच के 90वें मिनट में सिद्रि वडेंगीज ने टीम के लिए वर्ल्ड कप का पहला गोल किया. हालाकिं मैच खत्म होने से ठीक पहले फ्रांस के स्थापन्न खिलाड़ी विल्सन इसिडोर की गोल से फ्रांस 7-1 की निर्णायक बढ़त बना ली.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
FIFA U-17 World Cup, France