विज्ञापन

Exclusive: एशियाड की स्टार कुमकुम का सपना, विराट कोहली से मिलना चाहती हैं तीरंदाजी क्वीन

कुमकुम कहती हैं विराट कोहली इतने बड़े स्टार होकर भी इतने ग्राउंडेड रहते हैं. ये उनसे सीखने वाली बात है. (हंसते हुए) मैं उनसे मिलना चाहती हूं...'

कुमकुम मोहोद के साथ खास बातचीत

हैदराबाद के हुसैन सागर लेक के किनारे पीप्लस प्लाज़ा, नेकलेस रोड पर गुरुवार को आर्चरी प्रीमियर लीग सीज़न-2 का आगाज़ हुआ तो दुनिया भर के टॉप 48 अंतर्राष्ट्रीय और देशी तीरंदाज़ों के बीच 17 साल की कुमकुम मोहोद का अलग ही जलवा दिखा. तीरंदाज़ी संघ के जनरल सेक्रेटरी वीरेंद्र सचदेवा कहते हैं, 'कुमकुम मोहोद स्पेशल हैं. लेकिन पूरी तीरंदाज़ी टीम लगातार बहुत सालों से मेहनत कर रही है. अब हमारे तीरंदाज़ कनसिस्टेंट भी हैं और हमारा बेंच भी बहुत स्ट्रॉन्ग है. यहां से LA 2028 ओलिंपिक तक भी हमें बहुत मेहनत करनी है. मोमोन्टम को बनाये रखना है. भारत ओलिंपिक्स में तीरंदाज़ी के मेडल का इंतज़ार कर रहा है.'

कमाल ये भी है कि आइचि-नागोया एशियाड 2026 में भारत की ओर से सबसे ज़्यादा 2 गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाली महाराष्ट्र की 17 साल की कुमकुम मोहोद पर एशियाड की थकान दूर-दूर तक नहीं दिख रही. अमरावती की गोल्ड मेडलिस्ट तीरंदाज़ कुकुम ने NDTV से सुपर EXCLUSIVE बातचीत में आर्चरी प्रीमियर लीग से लेकर एशियाड 2026 के अनुभव, द.कोरिया के तीरंदाज़ों को हराने और लॉस एंजेल्स 2028 ओलिंपिक में भारत की उम्मीदों पर खुलकर बात की. 

आर्चरी प्रीमियर लीग का असर! 

17 साल की अमरावती के कुमकुम मोहोद NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में कहती हैं कि पिछले सीज़न भी दुनिया की टॉप एथलीटों ने आर्चरी प्रीमियर लीग के पहले सीज़न में हिस्सा लिया था. वो कहती हैं, 'आर्चरी प्रीमियर लीग APL का भारतीय तीरंदाज़ों को बड़ा फायदा पहुंच रहा है. इससे उन्हें सीखने को भी मिल रहा है और विदेश के टॉप तीरंदाज़ों से एक तरह का डर भी ख़त्म हो रहा है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हर शॉट के लिए 20 सेकेंड का वक्त होता है. जबकि, यहां सिर्फ़ 15 सेकेंड का वक्त होता है. इसकी वजह से भी दबाव में शूट करना सीखने में आसानी हो रही है.'

एलए 2028 ओलिंपिक में तीरंदाज़ी से पदक!    

2026 वर्ल्ड कप में 2 गोल्ड जीतनेवाली अमरावती की खुमकुम अपने ख़्वाब की तस्वीरों को लेकर भी बेहद साफ़ और आत्मविश्वास से लबालब नज़र आती हैं. वो कहती हैं, 'अभी तो मैं 17 साल की हूं और सब-जूनियर में भी खेल रही हूं. लेकिन मेरा ख़्वाब है कि मैं लॉस एंजेल्स ओलिंपिक में भारत के लिए रिकर्व का निजी गोल्ड जीतूं.'

कुमकुम ये भी कहती हैं, 'एलए 2028 में भारतीय तीरंदाज़ ओलिंपिक्स में पदक ज़रूर जीतेंगे. हो सकता है भारत तीरंदाज़ी में एक से ज़्यादा पदक भी जीते.' 

तीरंदाज़ी में बॉलीवुड का तड़का 

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा और उनकी पत्नी लिन लाइशराम एपीएल की एक टीम पृथ्वीराज योद्धा टीम को सह-मालिक और ब्रैंड अंबैस्डर भी हैं. रणदीप बताते हैं कि वो घुड़सवारी और रोइंग भी करते हैं तो उनकी पत्नी  लिन लाइशराम पूर्व जूनियर नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं. 

रणदीप हुडा का बयान

NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में रणदीप हुडा भारतीय तीरंदाज़ी टीम और ख़ासकर कुमकुम मोहोद की तारीफ़ों के पुल बांध देते हैं.  रणदीप कहते हैं, 'द.कोरिया जितनी बड़ी ताक़तवर टीम को भारतीय खिलाड़ियों ने जैसे हराया है, पहले इसके बारे में सोच भी नहीं सकते थे. इस टीम ने हमारी उम्मीदें बड़ी कर दी हैं.'

‘विराट कोहली से मिलना चाहती हूं...' 

NDTV से EXCLUSIVE बातचीत में कुकुम मोहोद बताती हैं कि वो पढ़ाई में भी बहुत अच्छी रही हैं, लेकिन अब पढ़ने का बहुत वक्त नहीं मिल पाता. वो ये भी कहती हैं कि वो बहुत पैसे वाले घर से नहीं आतीं. लेकिन उनके पिता ने उन्हें कभी पैसे की कमी नहीं महसूस होने दी. वो बताती हैं कि कैसे उनकी मां ने उन्हें तीरंदाज़ी के लिए प्रेरित किया. इस बातचीत में अचानक वो वो विराट कोहली की जमकर तारीफ़ करते हुए कहती हैं कि वो किंग कोहली की बड़ी फ़ैन हैं. 

कुकुम मोहोद का बयान 

कुमकुम कहती हैं, 'विराट कोहली इतने बड़े स्टार होकर भी इतने ग्राउंडेड रहते हैं. ये उसे सीखने वाली बात है. (हंसते हुए) मैं उनसे मिलना चाहती हूं...'

यह भी पढ़ें-  'यहां के हम सिकंदर', 50 साल बाद डबल धमाका! CFL के बाद IFA शील्ड भी मोहन बागान के नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com