विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

जापानी खिलाड़ी ने तोड़ा सिंधु का दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स खिताब जीतने का सपना

भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में हार गईं. उन्हें जापान की अकाने यामागुची को तीन सेट तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में 21-15,12-21,19-21 से हराकर खिताब जीता. 

जापानी खिलाड़ी ने तोड़ा सिंधु का दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स खिताब जीतने का सपना
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु.
  • जापानी खिलाड़ी अकाने यामागुची ने जीता दुबई खिताब
  • सिंधु ने सेमीफाइनल में चीन की चेन यूफेई को हराया था
  • यामागुची ने सेमीफाइनल में रत्चानोक इंतानोन को हराया था
दुबई: भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु दुबई सुपर सीरीज फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में हार गईं. उन्हें जापान की अकाने यामागुची को तीन सेट तक चले बेहद रोमांचक मुकाबले में 21-15,12-21,19-21 से हराकर खिताब जीता.  

यह भी पढ़ें : कॉमिक बुक के जरिए अपनी कहानी साझा करने को उत्सुक हैं पीवी सिंधु

इससे पहले सिंधु ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीन की चेन यूफेई को सीधे गेम में हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधु ने आठवें नंबर की चीन की खिलाड़ी को 59 मिनट में 21-15, 21-18 से हराया था. वहीं, दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीय जापान की अकाने यामागुची ने एक अन्य सेमीफाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को कड़े मुकाबले में 17-21, 21-12, 21-19 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया था.

यह भी पढ़ें : साल का समापन खिताबी जीत के साथ करना चाहती हैं पीवी सिंधु

यह किसी बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में सिंधु की तीसरी हार है. वह पिछले साल रियो ओलंपिक और इस साल ग्लास्गो विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में हार गईं थीं. इस मैच से पहले सिंधु का यामागुची के खिलाफ रिकार्ड 5-2 था. इनमें शुक्रवार को ग्रुप चरण के आखिरी मैच की जीत भी शामिल थी, लेकिन आज भारतीय खिलाड़ी वैसा कमाल नहीं दिखा पाईं. यामागुची ने बेहतर खेल का नजारा पेश किया और वह दमखम के मामले में भी सिंधु से बेहतर साबित हुई.

VIDEO : वर्ल्ड बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीतकर घर लौटीं सिंधु


इस साल अपना चौथा सुपर सीरीज फाइनल खेल रही 22 वर्षीय सिंधु इस तरह से साइना नेहवाल से आगे निकलने में नाकाम रहीं. साइना ने 2011 में फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन उन्हें भी अपनी हमवतन भारतीय की तरह रजत पदक से संतोष करना पड़ा था. ज्वाला गट्टा और वी दीजू की मिश्रित युगल जोड़ी भी 2009 में उप विजेता रही थी. सिंधु ने इस साल इंडिया ओपन और कोरिया ओपन के रूप में दो सुपर सीरीज खिताब जीते थे. इसके अलावा वह हांगकांग ओपन और विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भी पहुंची थी. 

 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com