भारतीय डेविस कप टीम (Davis Cup) के कप्तान रोहित राजपाल (Rohit Rajpal) के मुताबिक इस बात का कोई संकेत नहीं मिला है कि डेनमार्क के खिलाफ चार और पांच मार्च को खेले जाने वाला मुकाबले को बायो-बबल (जैव सुरक्षित) में आयोजित किया जायेगा. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि इस दौरान हालांकि कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जायेगा. भारत विश्व ग्रुप एक के इस मुकाबले के लिए दिल्ली जिमखाना क्लब (डीजीसी) के (ग्रास) कोर्ट पर डेनमार्क की मेजबानी करेगा. देश में कोविड-19 मामलों में तेज गिरावट आई है और इसने डीजीसी और अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआईटीए) के अधिकारियों को कम सख्त व्यवस्था कोरोना वायरस प्रोटोकॉल लागू करने के लिए प्रोत्साहित किया है. इसका फैसला हालांकि रेफरी को कराना होगा.
राजपाल ने यहां मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘ अभी तक इस बात का कोई संकेत नहीं है कि मुकाबला बायो-बबल के तहत आयोजित किया जाएगा, पिछले बार हम जैव सुरक्षित माहौल में रहते थे. इस दौरान हालांकि, उपयुक्त कोविड-19 व्यवहार का पालन किया जाएगा.' आईओसी ने सभी खेल महासंघों से रूस या बेलारूस में आयोजनों को रद्द करने का किया आग्रह
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत ने ग्रास कोर्ट पर डेनमार्क की मेजबानी करने का फैसला क्यों किया जबकि आंकड़ों की बात करें तो मेजबानों का रिकॉर्ड भी बहुत उत्साहजनक नहीं है. राजपाल ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा, ‘‘ हमने प्रतिद्वंद्वी टीम का आकलन किया है.मुझे यकीन है कि अगर हमने डेनमार्क की यात्रा की होती, तो वे ग्रास कोर्ट पर रामकुमार का सामना करना पसंद नहीं करते. युकी भांबरी और रोहन बोपन्ना के साथ भी हमारी लंबी चर्चा हुई और हम सभी सहमत थे कि घास वाला कोर्ट सबसे अच्छा विकल्प है. भारतीय कप्तान ने अफसोस जताया कि उनकी टीम फिनलैंड और क्रोएशिया के खिलाफ जीत से चूक गई. 16 साल के भारतीय ग्रैंडमास्टर की उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी गदगद, जानें क्या कहा..
उन्हें हालांकि उम्मीद है कि उनके खिलाड़ी भविष्य में और अधिक सतर्क रहेंगे. डीजीसी प्रशासक और आयोजन समिति के सह-अध्यक्ष ओम पाठक ने कहा कि प्रशंसकों के लिए प्रवेश नि:शुल्क होगा. पाठक ने कहा, ‘‘ हम 3800 लोगों की बैठने की क्षमता का निर्माण कर रहे हैं.टिकट के लिए कोई कीमत नहीं होगी. सभी टिकट पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दिये जायेंगे.''
Indian #Davis Cup team captain Rohit Rajpal on India's chances against Denmark.@AITA__Tennis @DelhiGymkhana #TennisKaDumIndiaHainHum pic.twitter.com/r5XtSvglRc
— INDIA DAVIS CUP TEAM (@indiadaviscup) February 26, 2022
इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी की मेजबानी करेगा भारत, 40 साल के बाद होगा ऐसा
इस दौरान पूर्व दिग्गज विजय अमृतराज और पूर्व डेविस कप कप्तान जयदीप मुखर्जी को भारतीय टेनिस में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. डेनमार्क की टीम में शीर्ष 200 (रैकिंग) में एक भी एकल खिलाड़ी नहीं है लेकिन राजपाल ने कहा कि वे किसी को भी हल्के में नहीं लेंगे. टीम का नेतृत्व मिकेल टॉरपेगार्ड करेंगे, जो एटीपी रैंकिंग में 278वें स्थान पर हैं. राजपाल ने कहा, ‘‘डेविस कप में रैंकिंग मायने नहीं रखती, हम अपनी शैली को नहीं छोड़ेंगे.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं