जहां रूस की यूक्रेन के खिलाफ सैन्य कार्रवाई से दुनिया के ज्यादातर देशों में गुस्से और रोष की भावना है, तो वहीं इसका असर खेलों की दुनिया पर भी पड़ने लगा है. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक कमेटी (आईओसी) ने तमाम अंतरराष्ट्रीय खेल फेडरेशनों से रूस में होने वाली आगामी तमाम प्रतियोगिताओं को रद्द करने की अपील कही है. अब यह देखने की बात होगी की आईओसी की इस अपील पर संस्था से जुड़े देशों के खेल परिसंघ क्या फैसला लेते हैं.
यह भी पढ़ें: 26 मार्च से शुरू होगा IPL 2022, स्टेडियम में 40% दर्शकों को आने की अनुमति
आईओसी के कार्यकारी बोर्ड ने शुक्रवार को सभी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसंघों से उन तमाम खेल प्रतियोगिताओं को रद्द करने को कहा है, जिन्हें आयोजित करने की योजना उन्होंने रूस या बेलारूस में करने की बनायी है. आईओसी ने जारी बयान में कहा कि इन फेडरेशनों को रूस और बेलारूस की सरकारों द्वारा की गयी कार्रवायी को "ओलिंपिक संधि" के उल्लंघन के रूप में लेना चाहिए. साथ ही, इन परिसंघों को खिलाड़ियों की सुरक्षा को पूर्ण प्राथमिकता देनी चाहिए.'
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें: यहां से सेलेक्टरों की दीपक हूडा को लेकर राय बदल गयी, डेब्यूटेंट खिलाड़ी के बारे में जानें सबकुछ
बता दें कि दोनों देशों का टकराव इस स्तर तक पहुंच गया है कि एक ओर ब्रिटेन और अमेरिका की तरफ से इस हमले के खिलाफ गंभीर परिणाम की चेतावनी दी जा रही है, लेकिन इस हमले की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा एवं प्रतिबंधों को नजरंदाज करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अन्य देशों को चेतावनी दी कि रूसी कार्रवाई में किसी प्रकार के हस्तक्षेप के प्रयास के ‘‘ऐसे परिणाम होंगे, जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखे होंगे." इसका अर्थ यह भी निकाला जा रहा है कि पुतिन सीधे तौर पर नाटो और अमेरिका को यह चेतावनी दे रहे हैं कि यूक्रेन पर रूसी हमले के बीच हस्तक्षेप ना करें अन्यथा उन्हें भी गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे.
VIDEO: रो-HITMAN ने उत्तराधिकारी भी चुन लिया!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं