अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (Olympic Committee) ने शनिवार को अगले साल मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी का अधिकार भारत को सौंपा है. समिति में भारत की प्रतिनिधि नीता अंबानी ने इसे देश की ओलंपिक महत्वाकांक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम करार दिया. भारत 1983 के बाद पहली बार सत्र की मेजबानी करेगा। सत्र का आयोजन नए और आधुनिक जियो विश्व कन्वेंशन सेंटर में होगा. भारत को इस प्रक्रिया के दौरान वोटिंग में हिस्सा लेने वाले प्रतिनिधियों से अपनी बोली के पक्ष में एतिहासिक 99 प्रतिशत वोट मिले. बीजिंग में हुए सत्र के दौरान 75 सदस्यों ने भारत की दावेदारी का समर्थन किया.
आईओसी सत्र आईओसी के सदस्यों की वार्षिक बैठक होती है जिसमें 101 वोटिंग सदस्य और 45 मानद सदस्य शामिल हैं. सत्र के दौरान वैश्विक ओलंपिक अभियान की अहम गतिविधियों पर चर्चा और फैसला किया जाता है जिसमें ओलंपिक चार्टर में संशोधन या इसे अपनाना, आईओसी सदस्यों तथा पदाधिकारियों का चुनाव और ओलंपिक के मेजबान शहर का चुनाव भी शामिल है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत से आईओसी सदस्य के रूप में चुनी गई पहली महिला नीता ने कहा, ‘‘ओलिंपिक अभियन 40 साल के इंतजार के बाद भारत वापस आ गया है। मैं 2023 में मुंबई में आईओसी सत्र की मेजबानी करने का सम्मान भारत को सौंपने के लिए अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की वास्तव में आभारी हूं, उन्होंने कहा, ‘‘यह भारत की ओलंपिक महत्वाकांक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा और भारतीय खेल के लिए एक नए युग की शुरुआत करेगा.''
नीता के अलावा भारतीय प्रतिनिधिमंडल में भारतीय ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा शामिल थे.
Congratulations @WeAreTeamIndia, a proud moment for all of us to celebrate.#IOCSessionMumbai2023 #OlympicsInIndia pic.twitter.com/KCQ6Hdx4cK
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) February 19, 2022
मुंबई में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र का आयोजन होने के बाद सामने आने के बाद सचिन ने भी ट्वीट कर इसपर खुशी जाहिर की है. सचिन ने लिखा, 'बधाई हो @WeAreTeamIndia, हम सभी के लिए जश्न मनाने के लिए गर्व का क्षण.'
'युवा खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा मौका', प्राइम वॉलीबॉल लीग पर बोले बैंगलोर टीम के कप्तान.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं