विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2015

विश्वनाथन आनंद ने बाढ़ पीड़ितों को अपने घर में दिया आसरा

विश्वनाथन आनंद ने बाढ़ पीड़ितों को अपने घर में दिया आसरा
विश्वनाथन आनंद (फाइल फोटो)
चेन्नई: चेन्नई में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद जहां कुछ सेलिब्रिटीज ने राहत और बचाव अभियान को लेकर कई प्रकार की पहल की है वहीं दिग्गज शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद के परिवारवालों ने निकट की झुग्गी-बस्ती में रहने वाले प्रभावित लोगों के लिए अपने घर के दरवाजे खोल दिए। उन्होंने उन लोगों को रहने की सुविधाएं, खाना और कपड़े दिए।

झुग्गी के 13-14 लोगों को घर में रखा था
आनंद की पत्नी अरुणा ने बताया, यह सामान्य चीज है। हम लोगों ने जो किया वह बहुत छोटी चीज है। बहुत ऐसे लोग हैं, जिन्होंने हमसे ज्यादा किया है। उन्होंने बताया कि परिवार ने निकट की झुग्गी में रहने वाले 13-14 लोगों को घर में रखा था।

हमने जो किया वह छोटी बात है
अरुणा ने कहा, हम लोगों ने उन्हें भोजन, कंबल, चादर दिए, क्योंकि उनमें से अधिकतर बच्चे हैं। यह सामान्य बात है। हम लोगों ने जो किया वह छोटी चीज है। उन्होंने कहा कि वे लोग दो दिन तक उनके घर में रहे, लेकिन पानी का स्तर के घटने के साथ ही अपने घरों को लौट गए हैं।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
चेन्नई, विश्वनाथन आनंद, बाढ़, भारी बारिश, Chennai, Viswanathan Anand, Flood, Heavy Rain
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com