विज्ञापन

'यार ये कौन हैं भई?' अभिषेक-वैभव का विस्फोट देख अकमल भी हुए हैरान, मुंह से निकला- आउट होने का डर ही नहीं है

तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की धमाकेदार जीत देख पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर कामरान अकमल हैरान है. उन्होंने भारतीय बल्लेबाजों के बेखौफ अंदाज जमकर तारीफ की है.

'यार ये कौन हैं भई?' अभिषेक-वैभव का विस्फोट देख अकमल भी हुए हैरान, मुंह से निकला- आउट होने का डर ही नहीं है
कामरान अकमल

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल भी भारतीय बल्लेबाजी को देख हैरान है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का तीसरा मुकाबला बीते कल (27 अक्टूबर 2026) वेलिंग्टन में खेला गया. जहां टीम इंडिया ने विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 199 रनों के लक्ष्य को 13.2 ओवरों में ही आसानी से हासिल कर लिया. भारत की इस प्रचंड जीत के बाद अकमल ने अपना विचार साझा करते हुए कहा, 'यार ये कौन हैं भई. ये क्या खेल रहे हैं. अब कोई बात करेगा कंडीशन और पिचों के बारे में कि बॉलर को मार पड़ने के लिए ऐसे पिच बनाए जा रहे हैं. अब इससे अच्छी पिच बन सकती है? ये तो उनके बैटर्स की स्किल है. आजकल क्रिकेट इतनी फास्ट हो गई है. मैं ईमानदारी से बताऊं बैकयार्ड पर भी ऐसे नहीं खेला जाता है. वहां पर भी डर होता है आउट होने का कि यार मैं खेलता जाऊं. आउट ना हों जाऊं. मैं रोकता जाऊं, रोकता जाऊं. मगर यहां पर तो डर है ही नहीं आउट होने का. इतनी क्लैरिटी के साथ बैटिंग. इतनी क्लैरिटी के साथ... यार अनबिलेबल'

199 रनों के लक्ष्य को भारत ने 13.2 ओवरों में ही कर लिया हासिल 

मैच के दौरान विपक्षी टीम की तरफ से जीत के लिए मिले 199 रनों के लक्ष्य को भारतीय टीम ने महज 13.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. पारी का आगाज करते हुए अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जबरदस्त लय में नजर आए. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पांच ओवरों में ही 100 रन ठोक दिए थे. पहले विकेट के लिए दोनों बल्लेबाजों के बीच 7.1 ओवरों में 133 रनों की शतकीय साझेदारी हुई थी. तीसरे टी20 मुकाबले में अभिषेक ने 38 गेंद में 113 और वैभव सूर्यवंशी ने 19 गेंद में 45 रनों का योगदान दिया. 

भारत ने सीरीज पर जमाया कब्जा 

पिछले मुकाबले में जीत हासिल करते ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमा लिया है. पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में खेला गया था. जहां भारतीय टीम को चार विकेट से जीत मिली थी. दूसरा मैच 24 अक्टूबर को एक बार फिर से क्राइस्टचर्च में खेला गया. यहां भी टीम बाजी मारने में कामयाब रही. इस बार को टीम को एक गेंद शेष रहते चार विकेट से जीत मिली थी. अब टीम ने आखिरी मुकाबले में भी बाजी मारी है. चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर को ऑकलैंड में खेला जाएगा.

यह भी पढ़ें- 'मैं बार-बार कह रहा हूं', भुवनेश्वर कुमार कहां कर रहे हैं गलती, क्या करना चाहिए सुधार? पठान ने बताई बड़ी चूक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Kamran Akmal, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com