विज्ञापन

छठ पर मां से किया वादा पूरा करने के लिए खर्च कर दी पूरी सैलरी, बिहार का युवक बोला- 'पहली बार कुछ अलग फील हुआ'

शत्रुघ्न कुमार ने कहा क‍ि पहली बार फ्लाइट में बैठकर कुछ अलग फील हुआ. ये फीलिंग शब्‍दों में बयां नहीं की जा सकती.

छठ पर मां से किया वादा पूरा करने के लिए खर्च कर दी पूरी सैलरी, बिहार का युवक बोला- 'पहली बार कुछ अलग फील हुआ'
पहली बार फ्लाइट में बैठकर शत्रुघ्न कुमार की खुशी का ठि‍काना नहीं रहा.
X@tusharcrai

Viral Video: मां से किया एक वादा निभाने के लिए पूरे महीने की सैलरी खर्च करने वाले युवक का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस युवक का नाम शत्रुघ्न कुमार है, जो बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला है. जब बेटे का यह वीडियो मां ने दिखा तो वे बहुत खुश हुईं और कहा, 'मेरे बेटे ने जो कहा था वो कर दिखाया. मुझे उस पर गर्व है.'

कहां खर्च की सैलरी?

शत्रुघ्न कुमार ने अपनी पूरी सैलरी चेन्नई से नालंदा तक का फ्लाइट टिकट खरीदने में खर्च की है. अपने वीडियो में उन्होंने बताया, मैं चेन्नई में एक लोहे की फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम करता हूं. मैंने अपने परिवार और गांव वालों से वादा किया था कि इस बार छठ पूजा मनाने के लिए ट्रेन से नहीं, बल्कि हवाई जहाज से घर आऊंगा. अपने इसी वादे को पूरा करने और मां को सरप्राइज देने के लिए मैंने अपने पूरे एक महीने की सैलरी खर्च करके फ्लाइट का टिकट खरीद लिया.'

एयर होस्टेस के साथ बनाया वीडियो

शत्रुघ्न जब पहली बार फ्लाइट में बैठे, तो उन्होंने एयर होस्टेस के साथ एक रील भी बनाई और फिर मां को दिखाने के लिए तस्वीर भी खिंचवाई. इसमें उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. जब ये वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है. लोग इसे एक बेटे का अपनी मां के प्रति सच्चा प्यार और समर्पण बता रहे हैं. उनका कहना है कि आज के जमाने में ऐसा धमाल सिर्फ एक बिहारी ही कर सकता है.

यह भी पढ़ें | अमेरिका के मिडिल स्कूल ने नौकरी पर रखी एक 'बिल्ली', काम ऐसा कि जानकर आप भी तारीफ करेंगे

यह भी पढ़ें | गर्लफ्रेंड की इंगेजमेंट रिंग बनाने के लिए महीनों तक नदी में सोना खोजता रहा शख्स, इंटरनेट पर वायरल हुई कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chhath Puja 2026, Chennai, Nalanda, Bihar, Flight Ticket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com