विज्ञापन

चक्रवात अर्नब ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 7 राज्यों में कराएगा झमाझम बारिश, दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठंड

Cyclone Arnab IMD Alert चक्रवात तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा की तरफ बढ़ रहा है, जिससे 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं उत्तर भारत में दिल्ली, यूपी, राजस्थान, हरियाणा में ठंड का असर बढ़ना शुरू हो गया है.

चक्रवात अर्नब ओडिशा, आंध्र प्रदेश समेत 7 राज्यों में कराएगा झमाझम बारिश, दिल्ली-यूपी में बढ़ेगी ठंड
चक्रवात अर्नब आज कई राज्यों में कराएगा मूसलाधार बारिश
  • चक्रवात तूफान अर्नब की वजह से आज 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
  • आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तूफान अर्नब की वजह से स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है.
  • वहीं पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा से यूपी बिहार तक ठंड का असर बढ़ रहा है.

बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवात तूफान अर्नब तेजी से आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों की तरफ बढ़ रहा है. दोनों राज्यों के 400 किलोमीटर के एरिया में अलर्ट है, यहां पर स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का फैसला किया गया है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 17 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान अर्नब विशाखापट्टनम से बापटला की तरफ आ रहा है. जिसकी वजह से 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. तूफान का असर यूपी-एमपी, छत्तीसगढ़ तक दिखने वाला है. वहीं उत्तर भारत में भी मौसम का रंग बदल रहा है. पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से ठंड का असर दिल्ली, यूपी, राजस्थान से होते हुए मध्य प्रदेश की तरफ बढ़ रहा है.

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में अलर्ट 

तूफान अर्नब का सबसे ज्यादा असर आंध प्रदेश और ओडिशा में दिख रहा है. विशेषकर विशाखापत्तनम और यानम इलाके को अलर्ट पर रखा गया है. यहां मछली पकड़ने पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है. ओड़िशा के दक्षिणी इलाके में सुबह से ही घने बादल हैं और यहां भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज तटीय इलाकों में 70 से 95 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं. कल दोपहर तक तूफान अर्नब आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटीय इलाकों से टकरा जाएगा. जिससे यहां भारी से भारी बारिश होने की संभावना है. 

इन राज्यों में बारिश की संभावना

  • आंध्र प्रदेश
  • ओडिशा
  • तमिलनाडु
  • तेलंगाना
  • कर्नाटक
  • केरल
  • पश्चिम बंगाल

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के मुताबिक 27 अक्तूबर के दिन चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का ही असर दिखेगा. दक्षिण भारतीय राज्यों से यह पश्चिम की तरफ बढ़ेगा. ऐसे में कोलकाता समेत दक्षिण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में गरज-चमक के साथ लगातार बौछारें गिर रही हैं, वहीं झारखंड और रांची में भी इस चक्रवात के प्रभाव से आसमान में बादल छाए हुए हैं और देर शाम तक तेज हवाओं के साथ बारिश होने की प्रबल संभावना बनी हुई है. छत्तीसगढ़ में भी सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर और बस्तर जैसे इलाकों में आज तेज बारिश होने की पूरी संभावना है. मौसम विभाग ने इन राज्यों में भी रेड अलर्ट जारी किया है. 

दिल्ली-एनसीआर में बदल रहा मौसम

दिल्ली-एनसीआर में भी पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर दिखना शुरू हो गया है. पिछले दिनों ही बारिश की वजह से मौसम साफ हुआ है, जिससे वायु गुणवत्ता स्तर में भी सुधार आया है. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में आज शाम से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है, जिससे अगले 3 से 4 दिनों में यहां ठंड का असर और तेज हो जाएगा. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलने से सुबह और रात के समय में हल्की सिहरन महसूस हो रही है, जिससे अब रात में कूलर बंद हो चुके हैं, क्योंकि यहां कंबलों की जरुरत पड़नी शुरू हो गई है.

अगले 2 दिन का मौसम

  • आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है. 
  • कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा, पश्चिम बंगाल, असम में बारिश का यलो अलर्ट है. 
  • उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 2 दिनों तक बर्फबारी जारी रहेगी. 
  • दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. 

पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट 

मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचे पहाड़ी दर्रों फिर से तेज बर्फबारी हो सकती है. केदारनाथ में रात का तापमान माइनस 8 डिग्री तक चला गया है. अगले एक हफ्ते में मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के राज्यों में 4 से 5 डिग्री तापमान में गिरावट आएगी, जिसकी वजह से नवंबर की शुरुआत में ठंड का अच्छा असर दिखना शुरू हो जाएगा. 

ये भी पढ़ेंः 'अल नीनो' के कारण इस साल मुंबई में वायु प्रदूषण और खराब होगा; विशेषज्ञों की चेतावनी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Arnab, Cyclone Arnab Alert, Today Weather Update, Delhi Waether News, Heavy Rain Alert Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com