- बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन की शादी कांग्रेस नेता की बेटी अफशां के साथ धूमधाम से हुई
- अफशां के पिता अकरम खान हरियाणा के जगधारी से कांग्रेस विधायक हैं और उनका परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति में है
- निकाह दिल्ली के चाणक्यपुरी में हुआ था और अगले दिन दोनों का रिसेप्शन भी हुआ
बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनका निकाह अफशां के साथ धूमधाम से हुआ. रविवार को निकाह और सोमावर को दोनों का दिल्ली में रिसेप्शन था. इस जश्न में बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों के दिग्गज नेता शामिल हुए. ध्यान खीचने वाली बात यह है कि बीजेपी नेता के बेटे की शादी एक कांग्रेस नेता की बेटी के साथ हुआ है. जानें, बीजेपी नेता की बहू आखिर हैं कौन?

शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां हरियाणा के कांग्रेस नेता की बेटी हैं. अफशां के पिता अकरम खान यमुनानगर जिले के जगधारी से कांग्रेस विधायक हैं. उनकी बेटी अफशां और शाहनवाज हुसैन के बेटे अरबाज हुसैन का निकाह 25 अक्टूबर को दिल्ली के चाणक्यपुरी में पीएसओआई क्लब में हुआ था. सोमवार, 26 अक्टूबर को दोनों का रिसेप्सन धूमधाम से हुआ.

शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां ने कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. उनके पिता जगधारी से कांग्रेस विधायक हैं. उनके निकाह की कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें अफशां खान लाल लहंगा और गोल्ड की ज्वेलरी पहने बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं.

निकाह की एक तस्वीर में अफशां खान अपने पिता का हाथ पकड़े नजर आ रही हैं. वहीं उनके पिता अकरम खान ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि शादी का कुछ सामान लाते समय उनको बेटी का बचपन याद आ गया, जब वह उसके लिए खिलौने लाते थे. लेकिन अब उसके लिए वह शादी का जोड़ा ले जा रहे हैं.

अफशां अपने पिता की ये बात सुनकर काफी भावुक नजर आईं. पिता-बेटी का ये बॉन्ड दिल छू लेने वाला है. पिता और बेटी की ये बॉन्डिंग लोग काफी पसंद कर रहे हैं. बता दें कि अफशां और अरबाज की शादी परिवार की सहमति से हुई है. शाहनवाज हुसैन की बहू अफशां मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स कर चुकी हैं. तो वहीं उनके बेटे अरबाज इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का कारोबार करते हैं. दोनों की जोड़ी एक साथ बहुत ही खूबसूरत लग रही थी.

अफशां के पिता विधायक अकरम खान राहुल गांधी को बेटी की शादी का कार्ड देने अपने परिवार के साथ पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा भी मौजूद थीं . अफशां का परिवार तीन पीढ़ियों से राजनीति से जुड़ा है. उनके पिता कांग्रेस विधायक हैं. उनके दादा चौधरी मोहम्मद असलम खान भी विधायक थे. वह 1987 और 1991 में छछरौली से विधायक चुने गए थे. उनके परदादा चौधरी अब्दुल रशीद खान भी स्थानीय राजनीति में एक्टिव थे. उनका परिवार राजनीति के साथ ही किसानी भी करता है.

शाहनवाज खान के समधी अकरम खान 1996 में निर्दलीय विधायक चुने गए थे. वह साल 1999 में ओमप्रकाश चौटाला सरकार में गृह राज्य मंत्री बने. बाद में वह विधानसभा उपाध्यक्ष भी बनाए गए. साल 2009 में उन्होंने बीएसपी के टिकट पर जगाधरी से जीत हासिल की. बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए. साल 2024 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस के टिकट पर फिर विधायक बने. अफशां और अरबाज के रिसोप्शन में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और भूपेंद्र हुड्डा समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे थे. एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने भी इस जश्न में शिकरत की थी. उन्होंने नव विवाहित जोड़े को अपनी शुभकामनाएं दीं.
ये भी पढ़ें-'दुकान से वोट थोड़े खरीदे थे, हम हार गए', MLC रिजल्ट पर बोले अनंत सिंह, नीरज पर गरम, JDU पर नरम दिखे तेवर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं