विज्ञापन
This Article is From Nov 08, 2018

Badminton: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को अगले मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्‍त ही बिंगजियाओ से भिड़ना होगा जिनसे उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है.

Badminton: पीवी सिंधु और किदांबी श्रीकांत चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
पीवी सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को 21-12, 21-15 से हराया (फाइल फोटो)
  • सिंधु से थाईलैंड की खिलाड़ी पर आसान जीत दर्ज की
  • सिंधु से थाईलैंड की खिलाड़ी पर आसान जीत दर्ज की
  • क्‍वार्टर फाइनल में बिंगजियाओ से भिड़ेंगी सिंधु
फुजोऊ: पूर्व चैंपियन पीवी सिंधु (PV Sindhu) और किदाम्बी श्रीकांत (Kidambi Srikanth) ने गुरुवार को यहां चाइना ओपन (China Open) विश्व टूर सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल (quarterfinals) में प्रवेश किया. ओलिंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने जहां अपनी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ आसान जीत दर्ज की, वहीं श्रीकांत तीन गेम तक चले मुकाबले में ही जीत कर पाए. महिला एकल के दूसरे दौर में भारत की नंबर वन शटलर सिंधु ने थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरंगफान को आसानी से 21-12, 21-15 से हराया. दूसरी ओर, श्रीकांत को इंडोनेशिया के टॉमी सुर्गियातो के खिलाफ पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा. उन्‍होंने इसके बाद जोरदार वापसी की और अगले दो गेम आसानी से जीते. श्रीकांत ने पुरुष एकल में तीन गेम तक चले मैच में इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को 10-21, 21-9, 21-9 से पराजित किया.

..जब गोपीचंद को बैडमिंटन खिलाड़ियों के लिए गिरवी रखना पड़ा था अपना घर
 तीसरी वरीयता प्राप्त सिंधु को अगले मुकाबले में आठवीं वरीयता प्राप्‍त ही बिंगजियाओ से भिड़ना होगा जिनसे उन्हें कड़ी चुनौती मिल सकती है. सिंधु इससे पहले चीन की विश्व में सातवें नंबर की खिलाड़ी अपने दोनों मुकाबलों में हार गई थीं. ऐसे में भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार को बदला चुकता करने के लिये उतरेगी. सिंधु ने 2016 में यहां खिताब जीता था.

वीडियो: साइना नेहवाल ने पीएम मोदी को भेंट किया बैडमिंटन रैकेट

पिछले सत्र में मांसपेशियों में खिंचाव के कारण इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले पाने वाले श्रीकांत ने पुरुष एकल में 45 मिनट में जीत दर्ज की. गुंटूर के रहने वाले 25 वर्षीय श्रीकांत ने 2014 में चाइना ओपन का खिताब जीता था. उन्हें अब चीनी ताईपेई के चोउ टियेन चेन का सामना करना है जिन्होंने इस साल जकार्ता एशियाई खेलों में रजत पदक जीता था. विश्‍व में नौवें नंबर के श्रीकांत पिछले तीन साल में दो बार चेन से पराजित हुए हैं. भारतीय खिलाड़ी केवल एक बार 2014 हांगकांग ओपन में चेन को हरा पाए हैं. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PV Sindhu, Kidambi Srikanth, China Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com