दुनिया के सबसे तेज धावक उसेन बोल्ट. (फाइल फोटो)
- प्रतियोगिता में 100 मी. और 4 गुणा 100 मी. रेस में दौड़ेंगे बोल्ट
- टूर्नामेंट का आगाज शुक्रवार से हो रहा है
- विश्व चैंपियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगे बोल्ट
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
किंस्टन:
विश्व के दिग्गज धावक उसेन बोल्ट का कहना है कि डोपिंग करने वाले खिलाड़ी इसे रोक दें, नहीं तो एथलेटिक्स का खेल समाप्त हो जाएगा. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन में आयोजित होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बोल्ट अपने करियर की अंतिम रेस में दौड़ेंगे. 8 बार ओलिंपिक खेलों के विजेता बोल्ट विश्व खेल जगत के लिए आदर्श हैं. वह विश्व चैम्पियनशिप के बाद संन्यास ले लेंगे. जमैका के 30 वर्षीय धावक इस प्रतियोगिता में 100 मीटर और चार गुणा 100 मीटर रेस में दौड़ेंगे. इसका आगाज शुक्रवार से हो रहा है.
यह भी पढ़ें : बोल्ट का दावा, मैं अब भी विश्व का सबसे तेज धावक
डोपिंग हमेशा से बुरी चीज है
बोल्ट ने कहा, आशा है कि एथलीट इस चीज को देख पाएंगे कि आखिर खेल जगत में क्या हो रहा है. वह खेल को आगे ले जाने में किस प्रकार से मदद कर सकते हैं. मैक्लारेन की रिपोर्ट में रूस में डोपिंग कार्यक्रम के संचालन का खुलासा हुआ था. इस पर बोल्ट ने कहा, रूस के इस घोटाले के बाद मुझे नहीं लगता कि खेल जगत में इससे भी बुरा कुछ हो सकता है. डोपिंग हमेशा से बुरी चीज रही है. यह कभी भी सुखद नहीं रही, क्योंकि आप खेल जगत में अच्छे परिणाम हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं.
यह भी पढ़ें : फर्राटा किंग उसेन बोल्ट और जिम्नास्ट सिमोन बाइल्स को 'स्पोर्ट्सपीपुल ऑफ द ईयर' पुरस्कार
वीडियो देखें : गोल्ड मेडल की हैट्रिक बनाने के करीब
गलत किया तो पकड़े जाएंगे
बोल्ट ने कहा, खिलाड़ियों में यह समझ होनी चाहिए कि अगर आपने कुछ गलत किया होगा, तो आप पकड़े जाएंगे. हालांकि, पिछले कुछ साल में डोपिंग को रोकने के लिए अच्छा काम किया जा रहा है अब यह चीजें साफ हो रही हैं. आने वाले समय में खेल जगत में और भी सुधार होगा.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं