नागोया एशियन गेम्स में जापान ने 83 गोल्ड के साथ 269 मेडल जीते और पदक तालिका में चीन (169 गोल्ड, 341 मेडल) के बाद वो दूसरे नंबर पर रहा. 2022 के हैंगिंझोऊ एशियाई खेलों की तुलना में जापान का प्रदर्शन कहीं बेहतर रहा. पिछली दफा जापान ने 52 गोल्ड समेत 188 मेडल जीते थे. इस बार जापान ने करीब 60 प्रतिशत गोल्ड मेडल जीते. जबकि, चीन और भारत जैसे सभी देशों के गोल्ड और कुल मेडल की संख्या 2022 की तुलना में कम हुई. चीन ने 2022 में 201 गोल्ड जीते जबकि 2026 एशियाड में 169 गोल्ड. वहीं, भारत ने 2022 एशिया में 28 बोर्ड जीते जबकि 2026 में 21 गोल्ड. पदकों की संख्या में 45 से 60% की बढ़ोतरी के बावजूद जापान के परफेक्शन की साख को इसबार बड़ा बट्टा लगा है.
जापान में एशिया के दौरान रहने के इंतजाम, ट्रांसपोर्ट और खाने-पीने को लेकर भी कई सवाल उठे. कुछ लोगों ने तो यहां तक का कि जापान को इन 'गेम्स किया के आयोजन का मौका नहीं दिया जाना चाहिए.' एक शानदार क्लोजिंग सेरेमनी के सहारे जापान बीते 15 दिनों की खटास को जरूर काम कर सकता है.
कैसी होगी क्लोज़िंग सेरेमनी?
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 का आज शानदार समापन होने जा रहा है. पिछले दो हफ्तों से चल रहे खेलों के महासमरोह के बाद एशिया भर के एथलीट और खासकर जापान के अधिकारी समापन समारोह का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं.
कब होगा समापन समारोह?
समापन समारोह आज शाम लोकल टाइम के अनुसार 6:00 बजे शुरू होगा यानी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे होना है. इसका आयोजन उसी पालोमा मिज़ुहो स्टेडियम में किया जाएगा, जिसे नागोया सिटी मिज़ुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है. इसी स्टेडियम में 19 सितंबर को एशियन गेम्स के शानदार उद्घाटन समारोह के सहारे जापानी दुनिया को अपना दमखम दिखाया था.
समापन समारोह में आएंगे शाही मेहमान
इस समारोह की गरिमा को देखते हुए इसमें जापान के शाही परिवार की मौजूदगी भी रहेगी. आयोजन समिति के मुताबिक क्राउन प्रिंस अकिशिनो और प्रिंसेस किको इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. उनकी मौजूदगी इस आयोजन के महत्व को और बढ़ा देती है.
बताया जा रहा है कि इस समारोह की सबसे खास बात इसका सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. मशहूर निर्देशक युकिहिको त्सुत्सुमी द्वारा निर्देशित यह शो आइची-नागोया की सदियों पुरानी पारंपरिक संस्कृति और जापान की अत्याधुनिक तकनीक के संगम का बेहतरीन नमूना होगा. आयोजकों ने बताया कि इस शो में अतीत और भविष्य या परंपरा और विज्ञान को एक साथ पिरोने की कोशिश की गई है.
दर्शकों को दंग करने के इंतजाम!
क्लोजिंग सेरेमनी के ओपनिंग एक्ट्स में कई बड़े नाम शामिल हैं. जापान के लोकप्रिय बॉय बैंड INI के किमुरा मसाया और गर्ल ग्रुप MYERA की ओकुबो कायोको अपनी प्रस्तुति से समां बांधेंगी. इसके अलावा जापान नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के कलाकार और विश्व प्रसिद्ध तोकुगावा इयासु - हट्टोरी हांजो निंजा परफॉर्मेंस ग्रुप भी अपने हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे, जो दर्शकों के लिए मुख्य आकर्षण हो सकता है.
वहीं, भारत के लिए यह समारोह और भी खास होने वाला है. ट्रैप शूटिंग में दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतकर इतिहास रचने वाली निशानेबाज नीरू ढांडा भारतीय दल की महिला ध्वजवाहक होंगी. खास बात यह है कि वह इस समारोह के लिए विशेष रूप से दिल्ली से वापस जापान लौटी हैं. उनकी यह उपलब्धि भारतीय शूटिंग के नए सुनहरे दौर का प्रतीक है.
यह भी पढ़ें: नीरू-कुमकुम ने लहराया तिरंगा, एशियाड 2026 में भारतीय बेटियों ने पुरुष एथलीटों की बराबरी कर रचा इतिहास
यह भी पढ़ें: सचिन नंबर-2, रोहित नंबर 1, गेल को झटका, वनडे में 202 पारियों के बाद सबसे ज्यादा 50 + स्कोर बनाने वाले बैटर्स
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं