विज्ञापन

नीरू-कुमकुम ने लहराया तिरंगा, एशियाड 2026 में भारतीय बेटियों ने पुरुष एथलीटों को पछाड़ कर रचा इतिहास

महाद्वीपीय बहु-खेल प्रतियोगिता के 20वें संस्करण में करीब 500 भारतीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. भारत ने 21 गोल्ड, 27 सिल्वर 37 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए. भारत का 85 पदकों का आंकड़ा एशियन गेम्स में उसका अब तक का दूसरा सबसे बड़ा पदक-प्रदर्शन है. हांगझोउ 2023 में करीब 650 खिलाड़ियों के दल ने रिकॉर्ड 106 पदक जीते थे, जिसमें 28 स्वर्ण, 38 रजत और 40 कांस्य पदक शामिल थे.

नीरू-कुमकुम ने लहराया तिरंगा, एशियाड 2026 में भारतीय बेटियों ने पुरुष एथलीटों को पछाड़ कर रचा इतिहास
भारत की बेटियों का जलवा, एशियाड में 38 मेडल जीत पुरुषों को दी कड़ी टक्कर

हरियाणा और मध्यप्रदेश की 26 साल की ट्रैप शूटर नीरू ढांडा एशियाड का चमकता सितारा बन हगई हैं. नीरू एशियाड के समापन समारोह में भारत की फ़्लैग बियरर हैं. नीरू ने एशियाड में महिला ट्रैप शूटिंग में पहली बार गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास तो रचा ही, भारतीय तीरंदाज़ कुमकुम मोहोद की तरह उन्होंने सबसे ज़्यादा 2 गोल्ड और 1 सिल्वर के साथ 3-3 मेडल जीते. नीरू ने अपना आख़िरी मेडल 30 सितंबर को जीता और फिर उन्हें मिले परमिट के नियमों के मुताबिक अपनी शॉटगन को लौटाने भारत आना पड़ा. 

भारतीय अधिकारियों ने नीरू को पहले ही बता दिया था कि वो समापन समारोह में पूरी टीम की फ़्लैग बियरर होंगी. इसलिए नीरू दिल्ली आकर अगले ही दिन वापस जापान लौट गईं. नीरू जापान के नागोया में फ़्लैग बियरर बनने को लेकर बेहद उत्साहित हैं और टीम के साथ क्लोज़िंग सेरेमनी की तैयारी कर रही हैं. आज भारतीय समय के मुताबिक 2:30 बजे दोपहर को शुरू हो रहे समापन समारोह में नीरू हाथ में तिरंगा लिये भारतीय टीमों की अगुआई करती नज़र आएंगी. 

भारतीय महिलाओं ने पुरुषों से 4 गोल्ड ज्यादा जीते

भारतीय दल ने इस बार कुल 85 मेडल जीते हैं जिनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर, 37 ब्रॉन्ज़ शामिल हैं. बड़ी बात ये है कि इस बार भारतीय महिलाओं ने पुरुषों से बाज़ी मारी है. हालांकि भारत के 85 मेडल में 38 पुरुषों के और 38 महिलाओं के मेडल हैं, जबकि 9 मेडल मिक्स्ड इवेंट्स में आए हैं. लेकिन गोल्ड के मामले में महिला एथलीटों ने पुरुषों को 4 गोल्ड से पछाड़ दिया है. भारतीय महिला एथलीटों ने 11, पुरुषों ने 7 और मिस्क्ड इवेंट के खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड मेडल जीते हैं. 

एशियाड 2026: महिलाओं को ज़्यादा गोल्ड 

एशियन गेम्स 2026

गोल्ड 

सिल्वर

ब्रॉन्ज

कुल

महिला11111638
पुरुष  771738
मिक्स्ड3249
कुल    21273785

2022 एशियाड की तुलना में ये महिलाओं के गोल्ड मेडल की संख्या कहीं ज़्यादा और सराहनीय है. 2022 में भारतीय महिला एथलीटों ने 9 गोल्ड समेत 45 मेडल जीते थे. जबकि पुरुष एथलीटों ने 15 गोल्ड समेत 52 मेडल. 

एशियाड 2022: पुरुषों को ज्यादा गोल्ड

एशियाड 2022गोल्डसिल्वरब्रॉन्जकुल
पुरुष    15191852
महिला 917    19    45
मिक्स्ड4239
कुल283840106

2026 में क़रीब 100 महीलाएं कम, फिर भी जीते ज्यादा मेडल

पिछली बार 2022 में 335 पुरुष और 326 महिला एथलीटों ने एशियाड में हिस्सा लिया था. पिछली बार भारत के 661 एथलीटों ने 35 स्पोर्ट में हिस्सा लिया था. जबकि, पुरुष और महिला एथलीट दोनों की संख्या कहीं कम थी.  इस बार एशियाड 2026 में भारत के आख़िरकार 495 एथलीटों ने 36 स्पोर्ट में हिस्सा लिया. इस बार भारतीय पुरुष एथलीटों की संख्या 264 और महिला एथलीटों की संख्या 231 रही. यानी इस बार पिछली बार की तुलना में 95 कम महिला एथलीटों ने हिस्सा लिया. फिर भी महिला एथलीटों ने पिछली बार से 2 गोल्ड मेडल ज़्यादा जीते.

गोल्ड मेडलिस्ट महिलाएं

1.    महिला क्रिकेट टीम 
2.    महिला कबड्डी टीम 
3.    महिला टीम कंपाउंड तीरंदाजी
4.    महिला टीम रिकर्व तीरंदाजी
5.    महिला हॉकी टीम
6.    नीरू ढांडा- ट्रैप शूटिंग
7.    महिला रिले 4X400
8.    लवलीना 75 किग्रा- बॉक्सिंग
9.    परवीन हुडा 65 किग्रा- बॉक्सिंग
10.    कुमकुम मोहोद- महिला निजी तीरंदाजी रिकर्व 
11.    प्रणवी उर्स- गॉल्फ

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026 क्लोजिंग सेरेमनी आज, भारत में फ्री में कैसे देखें LIVE?

यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026: भारत ने जीते 85 मेडल, जानिए किस एथलीट ने किस इवेंट में भारत को दिलाया मेडल, पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें | तीसरे वनडे में भारत को हराने के लिए वेस्टइंडीज कप्तान ने मानी धोनी की सलाह, बोले- 'कैप्टन कूल' ने कहा था...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com