गुरुवार को एशियाई खेलों में भारत के अनंत जीत सिंह नरुका और परिनाज़ धालीवाल ने मिक्स्ड टीम स्कीट इवेंट में ब्रॉन्ज़ मेडल जीता. भारतीय जोड़ी ने फ़ाइनल में 44 के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल किया.उन्होंने छह सीरीज़ में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया.पहली सीरीज़ के बाद उनका स्कोर 7 था, जो आगे बढ़कर 14, 21, 29, 36 और आखिर में 44 हो गया.
इससे पहले, अनंत जीत और परिनाज़ ने क्वालिफ़िकेशन राउंड में कुल 138 के स्कोर के साथ चौथा स्थान हासिल करके फ़ाइनल में जगह बनाई थी और आखिरी उपलब्ध स्पॉट पक्का किया था.इस ब्रॉन्ज़ मेडल के साथ एशियाई खेलों में भारत के शूटिंग पदकों की संख्या आठ हो गई है – जिसमें चार सिल्वर और चार ब्रॉन्ज़ मेडल शामिल हैं.इससे पहले बुधवार को, भारत की पुरुष और महिला स्कीट शूटिंग टीमों ने आइची प्रीफ़ेक्चरल जनरल शूटिंग गैलरी में दो ब्रॉन्ज़ मेडल जीते थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं