विज्ञापन
This Article is From Mar 01, 2024

अनुष्का की हैट्रिक, भारत ने सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप में भूटान को 7-0 से हराया

चार टीम के टूर्नामेंट में मेजबान नेपाल और बांग्लादेश की टीम भी शामिल हैं. शीर्ष दो टीम 10 मार्च को फाइनल खेलेंगी.

अनुष्का की हैट्रिक, भारत ने सैफ अंडर-16 महिला चैम्पियनशिप में भूटान को 7-0 से हराया

अनुष्का कुमारी की हैट्रिक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां सैफ अंडर-16 महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप में भूटान पर 7-0 से जीत हासिल की. हजारीबाग की 13 वर्षीय अनुष्का ने भूटान के डिफेंस को बिखरते हुए तीन गोल दागे. उनके अलावा पर्ल फर्नांडिज ने दो गोल जबकि कप्तान श्वेता रानी और स्थानापन्न खिलाड़ी अनविता रघुरमन ने एक एक गोल किये.

दूसरे हाफ में भूटान ने अच्छा बचाव किया. पहले हाफ में छह गोल खाने के बाद दूसरे हाफ में भारत को सिर्फ एक गोल करने का मौका मिला.

चार टीम के टूर्नामेंट में मेजबान नेपाल और बांग्लादेश की टीम भी शामिल हैं. शीर्ष दो टीम 10 मार्च को फाइनल खेलेंगी. 
भारत शुरू से ही मैच में अटैकिंग रहा और  पूरे मैच पर अपनी पकड़ बनाए रखी और एक के बाद एक 7 गोल दागे और विरोधी टीम को वापसी का मौका नहीं दिया.

ये भी पढ़ें- कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड ने मिलकर टेस्ट में रचा इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी विकेट के लिए बना दिया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें- VIDEO: RCB की इस महिला खिलाड़ी की हैरतअंगेज फील्डिंग देख आपको आ जाएगी 'मिस्टर 360' की याद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Other Sports
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com