Cameron green Josh Hazlewood create history: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया (NZ vs AUS) के कैमरून ग्रीन और जोश हेजलवुड ने मिलकर आखिरी विकेट के लिए 116 रनों की साझेदारी कर इतिहास रच दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की ओर से आखिरी विकेट के लिए की गई यह सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है तो वहीं ओवरऑल य़ह टेस्ट में 10वें विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से की गई चौथी सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है. वहीं, दोनों ने 116 रनों की साझेदारी कर साल 2004 में ब्रिस्बेन में जेसन गिलेस्पी और ग्लेन मैक्ग्रा के बीच 10वें विकेट के लिए की गई 114 रनों की साझेदारी के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की ओर से 10वें विकेट से लिए सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड एश्टन एगर और फ़िलिप ह्यूज़ के नाम है. दोनों ने जुलाई 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी विकेट के लिए 163 रनों की सीझेदारी की थी , इसके अलावा टेस्ट में 10वें विकेट के लिए की गई सबसे बड़ी साझेदारी का विश्व रिकॉर्ड (Highest partnership for the tenth wicket ) जो रूट और जेम्स एंडरसन के नाम है. दोनों ने साल 2014 में भारत के खिलाफ 10वें विकेट के लिए 198 रन की साझेदारी नॉर्टिघम टेस्ट में की थी.
-
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वहीं, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान कैमरून ग्रीन ने शानदार 174 रनों की पारी खेली और ग्रीन नाबाद रहे. अपनी पारी में ग्रीन ने 275 गेंद का सामना किया जिसमें 23 चौके और 5 छक्के लगाए. वहीं, हेजलवुड 22 रन बनाकर आखिरी बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 383 रन का स्कोर बनाया है. हेजलवुड ने आउट होने से पहले 62 गेंदों का सामना किया था और रिकॉर्ड साझेदारी निभाने में अहम भूमिका निभाई थी.
यह भी पढ़ें: विश्व क्रिकेट का वह गेंदबाज जिसने अपने आखिरी टेस्ट मैच में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड और हो गया टीम से बाहर
यह भी पढ़ें: "B"यदि हार्दिक जैसे खिलाड़ी को..." , BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को लेकर इरफान पठान का माथा ठनका, उठाया यह बड़ा सवाल
बता दें कि ग्रीन का टेस्ट में यह दूसरा शतक है. भले ही ग्रीन दोहरा शतक जमाने से चूक गए लेकिन उनकी यह पारी काफी यादगार बन गई है. टेस्ट में यह पारी सबसे बेहतरीन पारियों में गिनी जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं