खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि एमडीयू यूनिवर्सिटी में सर्विस रूल तैयार करके नौकरी दे दी जाएगी....
- साक्षी ने रियो ओलिंपिक में भारत के लिए पहला पदक जीता था
- साक्षी ओलिंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान हैं
- हरियाणा सरकार ने साक्षी को 3.5 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी
रोहतक:
ओलिंपिक कांस्य पदकधारी महिला पहलवान साक्षी मलिक ने कल यानी शनिवार को दावा किया था कि उन्हें अभी तक हरियाणा सरकार की ओर से रियो खेलों के दौरान ऐतिहासिक पदक के बाद घोषित की गई प्रोत्साहन राशि नहीं मिली. साक्षी के आरोपों पर हरियाणा सरकार के खेल मंत्री अनिल विज ने सफाई देते हुए उन्हें गलत बताया है. विज ने कहा कि साक्षी मलिक जिस दिन मेडल जीतकर आई थीं उसी वक्त ढाई करोड़ का चेक मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें दे दिया गया था.
अनिल विज ने यह भी कहा कि साक्षी ने एमडीयू यूनिवर्सिटी में नौकरी की मांग की थी, लेकिन वहां पर इसके मुताबिक पोस्ट नहीं थी. लिहाजा पोस्ट क्रिएट करने की सभी मंजूरियां देकर हमने एमडीयू यूनिवर्सिटी को लिख दिया था. वहां इसके सर्विस रूल तैयार करके नौकरी दे दी जाएगी.
उधर, खेल मंत्री अनिल विज के ट्वीट करने के बाद साक्षी मलिक ने भी एक ट्वीट करते हुए हरियाणा सरकार की तारीफ की. लेकिन ये भी कहा है कि अभी कुछ वादे पूरे नहीं किए गए हैं.
इससे पहले साक्षी ने ट्विटर के जरिये हरियाणा सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया था.
साक्षी ने ट्वीट किया, ‘पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी.’
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरे ओलिंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं? ’
साक्षी मलिक ने पिछले साल (58 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में) भारत की ओर से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था.
उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा सरकार ने कम से कम 3.5 करोड़ रूपये के प्रोत्साहन और नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी. ओलिंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अपने राज्य के खिलाड़ियों के लिए छह करोड़, रजत पदक जीतने वालों के लिये चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों के लिए 2.5 करोड़ रूपये की घोषणा की थी.
(इनपुट भाषा से भी)

मैडल का वादा मैंने पूरा किया,
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) March 4, 2017
हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी ?(1/2)
#Media_Announcements #Haryana_Government@cmohry @VijayGoelBJP
इससे पहले साक्षी ने ट्विटर के जरिये हरियाणा सरकार पर वादा पूरा न करने का आरोप लगाया था.
साक्षी ने ट्वीट किया, ‘पदक का वादा मैंने पूरा किया, हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी.’
मैडल का वादा मैंने पूरा किया,
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) 4 मार्च 2017
हरियाणा सरकार अपना वादा कब पूरा करेगी ?(1/2)
#Media_Announcements #Haryana_Government@cmohry @VijayGoelBJP
उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘मेरे ओलिंपिक पदक जीतने के बाद हरियाणा सरकार द्वारा घोषणाएं क्या मीडिया के लिए ही थीं? ’
Announcements made by Haryana Government after my OLYMPIC MEDAL win were for MEDIA ONLY ?.(2/2)@cmohry @anilvijminister @VijayGoelBJP
— Sakshi Malik (@SakshiMalik) 4 मार्च 2017
साक्षी मलिक ने पिछले साल (58 किलोग्राम फ्रीस्टाइल वर्ग में) भारत की ओर से ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था.
उनकी इस ऐतिहासिक जीत के बाद हरियाणा सरकार ने कम से कम 3.5 करोड़ रूपये के प्रोत्साहन और नकद पुरस्कारों की घोषणा की थी. ओलिंपिक से पहले हरियाणा सरकार ने स्वर्ण पदक हासिल करने वाले अपने राज्य के खिलाड़ियों के लिए छह करोड़, रजत पदक जीतने वालों के लिये चार करोड़ और कांस्य पदक जीतने वालों के लिए 2.5 करोड़ रूपये की घोषणा की थी.
(इनपुट भाषा से भी)
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Sakshi Malik, First Woman Wrestler, Rio Olympics, पहलवान साक्षी मलिक, हरियाणा सरकार, ओलंपिक कांस्य पदकधारी