विज्ञापन

भारत Vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला

टी-20 सीरीज के बाद भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने वाली है. सीरीज में भारतीय टीम 5 मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा .

भारत Vs न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, जानिए भारत में कितने बजे शुरू होगा मैच, FREE में कैसे देखें लाइव मुकाबला
रोहित-कोहली लौटे, भारत-न्यूज़ीलैंड वनडे सीरीज का आगाज; मैच से जुड़ी पूरी जानकारी
NDTV

भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच 4 नवंबर को खेला जाएगा. बता दें कि टी-20 सीरीज को भारत ने 3-2 से जीतने में सफलता हासिल की थी. अब भारतीय टीम वनडे सीरीज को जीतने की कोशिश करेगी. वनडे में एक बार फिर सबकी नजर विराट कोहली और रोहित शर्मा पर रहेगी. यह वनडे सीरीज  2018/19 में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के बाद भारत की पहली 5 मैचों की वनडे सीरीज होगी, जिसमें मेहमान टीम ने 3-2 से जीत हासिल की थी. ईडन पार्क में होने वाली 5 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 नवंबर को खेला जाएगा.  

इसके साथ ही विराट कोहली और रोहित शर्मा की भी वापसी हो रही है, जो T20I और टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अब केवल इसी फॉर्मेट में खेलते हैं. ये दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज का हिस्सा थे, जिसमें रोहित ने 225 रन बनाए थे, जबकि उस वनडे सीरीज में कोहली ने अपना 55वां वनडे शतक जड़ा था. पहले तीन वनडे मैचों में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि आखिरी दो मैचों में श्रेयस अय्यर कमान संभालेंगे, इस दौरान विकेटकीपर कुमार कुशाग्र भी टीम से जुड़ जाएंगे. यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह केवल टेस्ट टीम का हिस्सा हैं.

भारत  Vsन्यूज़ीलैंड पहला वनडे कब है?

न्यूजीलैंड और भारत के बीच पहला वनडे 4 नवंबर 2026 को ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें वेलिंगटन और हैमिल्टन जाएंगी, और फिर यह सीरीज टौरंगा के बे ओवल में होने वाले दो मैचों के साथ समाप्त होगी.

भारत Vs न्यूजीलैंड पहला वनडे कितने बजे शुरू होगा?

पहला वनडे स्थानीय समय (NZDT) के अनुसार दोपहर 3:00 बजे शुरू होगा, जिसका मतलब है कि भारत में फैन्स इसे सुबह 7:30 बजे (IST) से देख सकते हैं. इस सीरीज के सभी 5 वनडे इसी समय पर शुरू होंगे.  टॉस 7 बजे सुबह होगा. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे कहां देखें?

भारत बनाम न्यूजीलैंड पहला वनडे मैच भारत में सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, इसका लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगा. 

भारत में वनडे सीरीज को फ्री में कैसे देख सकते हैं?

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में फ्री में DD स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. 

भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल (सभी मैच भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से शुरू होंगे.)

  • 4 नवंबर, 2026 पहला वनडे , ईडन पार्क, ऑकलैंड
  • 7 नवंबर, 2026, दूसरा वनडे, हेनरी स्टेडियम, वेलिंगटन
  • 10 नवंबर, 2026, तीसरा वनडे, सेडन पार्क, हैमिल्टन
  • 13 नवंबर, 2026, चौथा वनडे, बे ओवल, टौरंगा
  • 15 नवंबर, 2026, पांचवां वनडे, बे ओवल, टौरंगा

पहले तीन ODI मैचों के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहले ODI के लिए), औकिब नबी

चौथे और पांचवें ODI के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, औकिब नबी, गुरनूर बराड़, रुतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र, मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव

यह भी पढ़ें | हेडली, इमरान, कपिल और विव रिचर्ड्स के बाद कौन हैं आधुनिक दौर के महान खिलाड़ी? अकरम ने चुने 3 नाम, नंबर-1 कोहली

यह भी पढ़ें | कोहली-रोहित नहीं, गौतम गंभीर का बड़ा दावा, बोले- वनडे सीरीज में भारत जीता तो श्रेय इन खिलाड़ियों को जाएगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Zealand Vs India 2026/27, India, New Zealand, Virat Kohli, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com