विज्ञापन

अदाणी परिवार सामुदायिक कल्याण के लिए देगा 6 बिलियन डॉलर, प्रीति अदाणी बोलीं- कमाई जितना जरूरी है समाज सेवा

Priti Adani Varanasi Symposium: वाराणसी में प्रीति अदाणी का बड़ा ऐलान, अदाणी परिवार ने सामुदायिक कल्याण के लिए $6 बिलियन से अधिक देने और एनर्जी ट्रांजिशन में $100 अरब के निवेश का संकल्प लिया है.

अदाणी परिवार सामुदायिक कल्याण के लिए देगा 6 बिलियन डॉलर, प्रीति अदाणी बोलीं- कमाई जितना जरूरी है समाज सेवा
Priti Adani in Varanasi: अदाणी ग्रुप करेगा एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर का निवेश.
NDTV इंडिया

वाराणसी में आयोजित 'वर्ल्ड सिम्पोजियम' में अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ. प्रीति अदाणी ने कहा कि अदाणी परिवार ने सामुदायिक कल्याण के लिए 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा देने का संकल्प लिया है. उन्होंने कहा कि इस पहल की असली सफलता इस बात से तय होगी कि इससे लोगों को कितने अवसर मिलते हैं, उनके जीवन में कितना बदलाव आता है और समाज के लिए कितनी मजबूत संस्थाएं तैयार होती हैं.

2 नवंबर को आयोजित इस कार्यक्रम में प्रीति अदाणी ने कहा कि वाराणसी ऐसा शहर है, जहां मंदिरों की घंटियों, गंगा की लहरों और अपने भीतर की आवाज को महसूस किया जा सकता है. आधुनिक जीवन की भागदौड़ में अक्सर ये आवाजें पीछे छूट जाती हैं. ऐसे में प्राचीन ज्ञान और आज की चुनौतियों पर चर्चा के लिए वाराणसी से बेहतर जगह नहीं हो सकती. उन्होंने कहा कि वाराणसी एक ऐसा शहर है, जहां इंसान के सदियों पुराने सवाल आज भी भविष्य के लिए मायने रखते हैं.

कमाई जितना ही संतोषजनक है समाज की सेवा करना-प्रीति अदाणी

प्रीति अदाणी ने बताया कि जब गौतम अदाणी 60 साल के हुए तो परिवार ने इस बात पर काफी विचार किया कि उन्हें क्या गिफ्ट देना चाहिए. इसके बाद  सेवा की भावना को ध्यान में रखते हुए परिवार ने सामुदायिक कल्याण के लिए 6 अरब डॉलर से ज्यादा देने का फैसला किया. उन्होंने कहा कि इस पहल का महत्व सिर्फ बड़ी रकम से नहीं, बल्कि उससे पैदा होने वाले अवसरों और लोगों के जीवन में आने वाले बदलाव से तय होगा. उनके मुताबिक, समाज की सेवा करना परिवार के लिए उतना ही संतोषजनक रहा है, जितना कारोबार से कमाई करना.

हर साल 1.3 करोड़ लोगों तक पहुंच रहा अदाणी फाउंडेशन

अपने डॉक्टर होने और सामुदायिक विकास के अनुभव का जिक्र करते हुए प्रीति अदाणी ने कहा कि विकास को लोगों की जिंदगी में आए बदलाव से देखना चाहिए. अस्पताल की असली सफलता इस बात में है कि मरीजों को वहां उम्मीद मिले और स्कूल बच्चों को बेहतर भविष्य का सपना देखने का मौका दें.उन्होंने बताया कि अदाणी फाउंडेशन के कार्यक्रम हर साल 1.3 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचते हैं. इसके पीछे महिलाओं का आत्मनिर्भर बनना, बच्चों में आगे बढ़ने की उम्मीद जगना और परिवारों का अपने भविष्य को लेकर आत्मविश्वास बढ़ना जैसी कहानियां हैं.उन्होंने कहा कि समाज की सेवा का मतलब लोगों की बात सुनना और उन्हें अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद करना है.

भारत नॉलेज ग्राफ के लिए 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा

प्रीति अदाणी ने भारत की पुरानी ज्ञान परंपरा को बचाने और आगे बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि अदाणी ग्रुप ने 'भारत नॉलेज ग्राफ' के लिए 10 मिलियन डॉलर से ज्यादा देने की प्रतिबद्धता जताई है. इस पहल के तहत अलग-अलग विषयों के एक्सपर्ट्स की मदद से भारत के पुराने ज्ञान को लोगों तक पहुंचाया जाएगा. साथ ही 14 पीएचडी स्कॉलर्स को भी सहयोग दिया जाएगा.

उन्होंने कहा कि इसका मकसद सिर्फ पुराने ग्रंथों और धार्मिक किताबों को डिजिटल करना नहीं है, बल्कि इस ज्ञान को पढ़ाई, रिसर्च और आम लोगों की चर्चा का हिस्सा बनाए रखना है. योग और मिलेट्स इसके उदाहरण हैं. योग को दुनिया भर में शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए पहचान मिली है, वहीं मिलेट्स पोषण, जलवायु और खाद्य सुरक्षा के लिहाज से अहम हो गए हैं.

एनर्जी ट्रांजिशन में 100 अरब डॉलर का निवेश

देश के विकास और पर्यावरण की जिम्मेदारी पर बात करते हुए प्रीति अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप ने एनर्जी ट्रांजिशन  से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर में 100 अरब डॉलर से ज्यादा निवेश करने का संकल्प लिया है. यह निवेश भारत के 2047 तक विकसित देश बनने के लक्ष्य से भी जुड़ा है.उन्होंने गुजरात के खावड़ा में बन रहे रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट का जिक्र किया, जिसकी योजना 30 गीगावॉट सोलर और विंड पावर क्षमता विकसित करने की है. उन्होंने कहा कि सस्टेनेबिलिटी को कारोबार का हिस्सा बनाना जरूरी है.

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आज दुनिया टेक्नोलॉजी, नॉलेज और वेल्थ के मामले में बहुत आगे निकल चुकी है, फिर भी दुनिया में गरीबी, लड़ाई-झगड़े और दुख जैसी परेशानियां खत्म नहीं हुई हैं. आने वाली पीढ़ी के लिए असली धरोहर पैसा या टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति दया, करुणा, जिम्मेदारी, विनम्रता और सेवा की भावना जैसे अच्छे संस्कार ही हैं.

यह भी पढ़ें | भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कुशल प्रतिभाओं की जरूरत: डॉ. प्रीति अदाणीयह भी पढ़ें | भारत के सेमीकंडक्टर मिशन को आगे बढ़ाने के लिए कुशल प्रतिभाओं की जरूरत: डॉ. प्रीति अदाणी

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Priti Adani, Adani Group, Adani Family Investment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com