विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2018

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर, गत उपविजेता रतचानोक इंतानोन पहले राउंड में बाहर

ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दिन बड़ा उलटफेर हुआ है. पिछले साल इस टूर्नामेंट की महिला सिंगल्‍स वर्ग की उपविजेता थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को बाहर होना पड़ा है.

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन में बड़ा उलटफेर, गत उपविजेता रतचानोक इंतानोन पहले राउंड में बाहर
थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को कनाडा की मिशेल ली के हाथों हार का सामना करना पड़ा
  • कनाडा की मिशेल ली ने पराजित किया
  • मिशेल ने मैच तीन गेम तक चले मुकाबले में जीता
  • पिछले साल उपविजेता रही थीं इंतानोन
बर्मिंघम: प्रतिष्ठित ऑल इंग्‍लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के पहले ही दिन बड़ा उलटफेर हुआ है. पिछले साल इस टूर्नामेंट की महिला सिंगल्‍स वर्ग की उपविजेता थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को पहले ही राउंड में बाहर होना पड़ा है. वर्ल्ड नम्बर-3 थाईलैंड की रतचानोक इंतानोन को कनाडा की मिशेल ली के हाथों पहले ही राउंड में हार का सामना करना पड़ा. पूर्व विश्व चैम्पियन इंतानोन को वर्ल्ड नम्बर-17 ली ने एक घंटे छह मिनट तक चले मैच में 15-21, 21-14, 19-21 से मात देकर दूसरे दौर में प्रवेश किया.

यह भी पढ़ें: इस बैडमिंटन खिलाड़ी ने ट्रोल करने वालों को दिया जवाब, बोलीं- नफरत फैलाना बंद करो

इस जीत के साथ ही ली ने न केवल इंतानोन से 2014 में इसी टूर्नामेंट में मिली हार का बदला चुकाया, बल्कि अब तक खेले गए कुल पांच मैचों का स्कोर 4-1 कर लिया है. इससे पहले खेले गए चारों मैचों में ली को इंतानोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. बीते साल इंतानोन को ऑल इंग्लैंड फाइनल में मौजूदा वर्ल्ड नम्बर-1 ताइवान की ताई जु यिंग ने हराया था.

वीडियो: पीवी सिंधु बोलीं, देश के लिए मेडल जीतने का गर्व

प्रतियोगिता में भारत की पीवी सिंधु और किदांबी श्रीलंका को क्रमश: महिला और पुरुष सिंगल्‍स वर्ग में खिताब का दावेदार माना जा रहा. भारत के शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साई प्रणीत, एचएस प्रणय और महिला वर्ग में ओलिंपिक की कांस्‍य पदक विजेता साइना नेहवाल भी प्रतियोगिता में हिस्‍सा ले रही हैं. साइना प्रतियोगिता में वर्ष 2015 में उपविजेता रही थीं. फाइनल में उन्‍हें स्‍पेन की कैरोलिना मॉरिन से हार का सामना करना पड़ा था. (इनपुट: एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
All England Badminton Championship, Ratchanok Intanon
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com