विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2017

कोलकाता के स्टेडियम में फीफा के स्टूअर्ड के तौर पर काम करेंगे 400 पुलिसकर्मी

भारत में इस समय चल रहे फीफा अंडर-17 विश्वकप के तहत यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में खेल जाने वाले सभी 10 मैचों के दौरान विशेष रूप से प्रशिक्षित कुल 400 पुलिसकर्मियों को स्टूअर्ड के तौर पर तैनात किया जाएगा.

कोलकाता के स्टेडियम में फीफा के स्टूअर्ड के तौर पर काम करेंगे 400 पुलिसकर्मी
पश्चिम बंगाल पुलिस (प्रतीकात्मक चित्र)
  • फीफा के स्टूअर्ड के तौर पर काम करेंगे 400 पुलिसकर्मी
  • कोलकाता में विश्व कप के कुल 10 मैच खेले जाने हैं
  • फाइनल मुकाबला 28 अक्टूबर को होगा
कोलकाता: भारत में इस समय चल रहे फीफा अंडर-17 विश्वकप के तहत यहां के साल्ट लेक स्टेडियम में खेल जाने वाले सभी 10 मैचों के दौरान विशेष रूप से प्रशिक्षित कुल 400 पुलिसकर्मियों को स्टूअर्ड के तौर पर तैनात किया जाएगा. इन मुकाबलों में टूर्नामेंट का फाइनल शामिल है जो 28 अक्तूबर को खेला जाएगा. फीफा की वेबसाइट की वेबसाइट के मुताबिक स्टूअर्ड वह व्यक्ति है जिसे स्टेडियम में दर्शकों, अतिविशिष्ट लोगों, खिलाड़ियों, अधिकारियों और अन्य लोगों की सुरक्षा के प्रबंधन के लिए नियुक्त किया जाता है.

यह भी पढ़ें: CM ममता बनर्जी ने U-17 विश्वकप खिलाड़ियों और अधिकारियों का किया स्वागत

राज्य के गृह विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में विभिन्न बलों तथा पांच आयुक्तालयों में से इन 400 पुलिसकर्मियों का चयन किया गया, इनमें 120 महिलाएं हैं. उन्होंने कहा, ‘‘फीफा ने स्टुअर्डशिप के लिए कर्मियों के चयन की खातिर हमें दिशानिर्देश दिए थे. वे इस काम के लिए चुस्त-दुरूस्त और तंदुरूस्त लोग चाहते थे और हमने उनकी सिफारिशों के अनुरूप अपने आयुक्तालयों तथा बलों से अधिकारी चुने.’’ आईएएस अधिकारी ने कहा कि उन्हें औपचारिक प्रशिक्षण के लिए नयी दिल्ली भेज दिया गया.

VIDEO: फीफा में भारतीय कंपनी का योगदान
अधिकारी ने कहा कि स्टुअर्ड का मुख्य काम विभिन्न बिंदुओं, सीढ़ियों, एस्कलेटर, प्रतिबंधित जोन, आवाजाही वाली जगहों आदि पर भीड़ की निगरानी करना होगा. उन्होंने कहा, ‘‘इसके अलावा वे ध्यान रखेंगे कि दर्शक किसी तरह की नस्लीय टिप्पणी वगैरह ना करें.’’
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
FIFA Steward, Kolkata Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com