विज्ञापन

दिल्ली से पटना सिर्फ 11 घंटे में, लखनऊ, गाजीपुर, बक्सर, आरा तक कनेक्टिविटी, बन रहा 'महाएक्सप्रेसवे'

दिल्ली से पटना तक का सफर आसान होने जा रहा है. आने वाले दिनों में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के जरिए दिल्ली से पटना महज 11-12 घंंटे में पहुंचा जा सकेगा.

दिल्ली से पटना सिर्फ 11 घंटे में, लखनऊ, गाजीपुर, बक्सर, आरा तक कनेक्टिविटी, बन रहा 'महाएक्सप्रेसवे'
दिल्ली से पटना तक का सफर होगा सुपरफास्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)
NDTV

देशभर में कई नए हाइवे और एक्सप्रेसवे बन रहे हैं. इन एक्सप्रेसवे से राज्यो और शहरों के बीच की दूरी कम हो रही है और सफर सुपरफास्ट हो रहा है. सरकार नए एक्सप्रेसवे बनाने के साथ ही इन्हें आपस में लिंक भी कर रही है. इससे पूरा एक्सप्रेसवे नेटवर्क तैयार हो रहा है. आज हम ऐसे ही खास एक्सप्रेसवे नेटवर्क के बारे में बता रहे हैं. इस एक्सप्रेसवे नेटवर्क से राजधानी दिल्ली से बिहार की राजधानी पटना तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा. इस सफर में जहां अभी 16 घंटे तक लगते हैं, वहीं एक्सप्रेसवे बनने के बाद यह सफर महज 11-12 घंटे में पूरा होगा.

किन एक्सप्रेसवे को जोड़कर बनेगा नेटवर्क

1. यमुना एक्सप्रेसवे: दिल्ली-एनसीआर से शुरू होने वाला यह एक्सप्रेसवे आगरा तक सुपरफास्ट कनेक्टिविटी दे रहा है.
2. आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे: आगरा से लखनऊ एक्सप्रेसवे के जरिए आगे लखनऊ तक पहुंचा जा सकता है.
3. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे: लखनऊ से गाजीपुर तक का सफर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होगा.
4.  ग्रीनफील्ड बलिया लिंक: ग्रीनफील्ड बलिया लिंक और 17.27 किमी का भरौली-बक्सर स्पर और गंगा पर बन रहे नए पुल के जरिए गाजीपुर से बक्सर का सफर आसान होगा.
5. बक्सर-पटना हाइवे: प्रस्तावित बक्सर-आरा-पटना फोरलेन को सीधे दानापुर-बिहटा एलिवेटेड रोड और दीघा-शेरपुर-कोइलवर जेपी गंगा पथ विस्तार से जोड़ा जा रहा है. इससे बक्सर से पटना तक का सफर महज डेढ़ से  घंटे में पूरा होगा.

गंगा एक्सप्रेसवे भी बनेगा विकल्प

दिल्ली से पटना पहुंचने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे भी दूसरा विकल्प बनेगा. इसके लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के जरिए पहले गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचना होगा. इसके बाद प्रयागराज तक सुपरफास्ट सफर पूरा होगा. फिर प्रयागराज से NH-19 या पूर्वांचल एक्सप्रेसवे लिंक के जरिए बक्सर-आरा होते हुए पटना तक पहुंचा जा सकेगा.

कहां से कितना लगेगा समय?

इस महाएक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली से पटना का सफर महज 11 से 12 घंटे में पूरा होगा. फिलहाल इस सफर में 15-16 घंटे लग जाते हैं. यह पूरा रूट सिग्नल और जाम फ्री होगा. रास्ते के बीच में आने वाले शहरों को भी बाईपास किया जाएगा. इसके अलावा गाजीपुर से बक्सर का सफर महज आधे घंटे में पूरा होगा. फिलहाल इस सफर में डेढ़ से दो घंटे लग जाते हैं. वहीं बक्सर से पटना का सफर में महज 1.5 से 2 घंटे में पूरा होगा.

यह भी पढ़ें | यूपी में 74.5 किमी का गंगा-जेवर लिंक एक्सप्रेसवे बनेगा, नोएडा एयरपोर्ट से लेकर मेरठ-प्रयागराज तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi To Patna, Delhi To Patna Bullet Train News, Delhi To Patna Travel Time, NHAI, New Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com