- बिहार MLC चुनाव में पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज की है, हालांकि आधिकारिक घोषणा बाकी है.
- मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने चुनाव हार स्वीकार की और कहा कि जनता के वोट से विजेता का निर्धारण होता है.
- अनंत सिंह ने पार्टी से नाराजगी से इनकार किया और नीरज कुमार को बधाई देने को लेकर मनाही की.
बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से जदयू के नीरज कुमार चुनाव जीत गए हैं. हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन नीरज कुमार और मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने जीत की घोषणा कर दी है. विधान परिषद चुनाव पर मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा, 'जनसुराज के प्रत्याशी अनुज कुमार सिंह हार गए हैं, गिनती खत्म हो गई है... JDU नेता नीरज कुमार जी जीत गए और हम हार गए...पार्टी से मेरी कोई नाराजगी नहीं है."
आधिकारिक रिजल्ट से पहले मीडिया से बात करते हुए अनंत सिंह ने अपनी हार कुबूल की है. अनंत सिंह ने कहा है कि नीरज चुनाव जीत गए हैं. मतगणना पूरी हो चुकी है और हम हार गए हैं. अब इस पर चर्चा करने की क्या गुंजाइश है?
अनंत सिंह बोले- दुकान से वोट खरीदे थे क्या?
अपने निराले अंदाज में अनंत सिंह ने यह भी कहा कि क्या हमने किसी दुकान से वोट खरीदे थे? क्या हमने उन्हें तौलकर लाया था? जनता ही सर्वोपरि है और ईश्वर उनके साथ है. जिन्हें जनता के वोट मिले, वे जीते और जिन्हें नहीं मिले, वे हारे. वे जीते हैं और हम हारे हैं. अब और क्या कहा जा सकता है? मैं कभी पार्टी से नाराज़ नहीं रहा. नीरज कुमार को बधाई देंगे... इस सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि मैं उन्हें (नीरज कुमार को) बधाई क्यों दूं, और क्या कहा जा सकता है... देखते हैं कि वे फोन करते हैं या नहीं."
#WATCH | पटना, बिहार: पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से NDA के उम्मीदवार और JDU नेता नीरज कुमार ने MLC चुनाव नतीजों पर कहा, "जानकारी के मुताबिक, पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में प्रथम वरीयता की गणना में NDA समर्थित JDU उम्मीदवार के रूप में मुझे बढ़त मिली है। अब द्वितीय वरीयता की गणना होनी है...हमें यह लगता है कि जब हम प्रथम वरीयता में आगे हैं, तो द्वितीय वरीयता में भी हम आगे रहेंगे..."
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2026
नीरज कुमार बोले- कार्यकर्ताओं के प्यार से धनबल और बाहुबल को झुका दिया
दूसरी ओर नीरज कुमार ने अनंत सिंह पर तीखा तंज करते हुए कहा- यह जीत का जश्न नहीं, मानसिक रूप से बोझ से दबा की कार्यकर्ताओं के प्यार और सम्मान से हमने धनबल और बाहुबल को झुका दिया. मेरे चरित्र और संस्कार पर सवाल उठाने वाले कौन हैं?
बिहार MLC चुनाव परिणाम, अभी तक के अपडेट
4 सीटों के नतीजे घोषित
- पटना शिक्षक - डॉ संजीव कुमार - राजद
- दरभंगा शिक्षक - एसपी राय - जन सुराज
- तिरहुत शिक्षक - नरेंद्र सिंह - भाजपा
- सारण शिक्षक - राहुल राज - निर्दलीय
इन चार सीटों पर गिनती जारी
- कोसी स्नातक - भाजपा आगे
- पटना स्नातक - जदयू आगे (नीरज की जीत लगभग तय)
- दरभंगा स्नातक - भाजपा आगे
- तिरहुत स्नातक - निर्दलीय आगे
यह भी पढ़ें - बिहार MLC चुनाव : JDU के नीरज आगे; पटना में RJD, तिरहुत में NDA, सारण में BJP बागी राहुल राज विजयी, कांग्रेस 0
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं