विज्ञापन

ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती की दो महिलाओं ने बचाई जान, टॉयलेट में ले जाकर कराई डिलीवरी, दिया बच्चे को जन्म

मुरुदेश्वर–SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस में रविवार को मैसूर जा रही गर्भवती पोनम्मा को रास्ते में तेज लेबर पेन शुरू हुआ. हालत बिगड़ने पर ट्रेन को दक्षिण कन्नड़ के बंतवाल में बीसी रोड पर रोका गया और दो महिला यात्रियों ने डिलीवरी में मदद की.

ट्रेन में यात्रा कर रही गर्भवती की दो महिलाओं ने बचाई जान, टॉयलेट में ले जाकर कराई डिलीवरी, दिया बच्चे को जन्म

कर्नाटक में मंगलुरु से बेंगलुरु जाने वाली एक ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला की सुरक्षित डिलीवरी हो गई. बीच यात्रा में प्रसव पीड़ा शुरू होने के बाद सह-यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों की मदद से गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया. जानकारी के अनुसार, मुरुदेश्वर –SMVT बेंगलुरु एक्सप्रेस में गर्भवती पोनम्मा सवार थीं, जो रविवार को मैसूर की ओर जा रही थी.

इसी दौरान उन्हें महिला को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी. जब स्थिति ज्यादा बिगड़ी तो ट्रेन दक्षिण कन्नड़ जिले के बंतवाल तालुका में बीसी रोड पर रोक दिया, लेकिन पता चला कि मेडिकल टीम और एंबुलेंस को पहुंचने में देर होगी तो दो महिला सह यात्रियों ने आगे आकर मदद की. वह महिला को ट्रेन के टॉयलेट में ले गईं, जहां बच्चे ने जन्म लिया. सुरक्षित डिलीवरी कराने में दोनों महिलाओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

अस्पताल में भर्ती दोनों मां और नवजात

इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत आपातकालीन सहायता का समन्वय किया और बंतवाल रेलवे स्टेशन पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की. हसन से अरुणा एसएस और कृष्णराजनगर से शंकरमूर्ति सहित अधिकारियों ने इस आपात को संभाला और सावधानी से पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की. मेडिकल सहायता पहुंचने से पहले ही महिला ने एक प्रीमैच्योर (समय से पहले जन्मा) बच्चे को जन्म दिया. बाद में मां और नवजात शिशु को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि मां और बच्चा दोनों ही फिलहाल स्थिर हैं. हालांकि, समय से पहले जन्म होने के कारण नवजात शिशु को अभी भी डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

ये भी पढ़ें- "होटल ले गए अब शादी क्यों नहीं"? रील बनाकर 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी प्रेमिका, बोली- यहीं से कूदकर जान दे दूंगी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delivery In Train, Murdeshwar SMVT Bengaluru Express, Bengaluru Train, Bantwal News, Bantwal Woman Delivery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com