Class 10 Result CBSE Second Board Exam 2026 Live Updates: CBSE की तरफ से 12वीं री-इवैल्यूएशन का रिजल्ट जारी कर दिया गया है, जिसके बाद अब 10वीं के छात्रों को उनके सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. माना जा रहा है कि कभी भी सीबीएसई की तरफ से 10वीं के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर ये रिजल्ट जारी किया जाएगा. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वो अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी तैयार रखें, रिजल्ट जारी होने के बाद तुरंत अपना रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट चेक करें.
6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार
इस साल से पहली बार सीबीएसई की तरफ से टू बोर्ड एग्जाम पॉलिसी को लागू किया गया है, जिसमें उन छात्रों को दोबारा मौका दिया जाता है, जिनके नंबर कम आए हैं या फिर जो फेल हो गए हैं. कुल 6.68 लाख से ज्यादा छात्रों ने दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इन सभी को उनके रिजल्ट का इंतजार है. उम्मीद है कि इस दूसरी परीक्षा में कई छात्रों का प्रदर्शन बेहतर होगा और उनका साल बर्बाद होने से बच जाएगा.
इन वेबसाइट्स पर जारी होगा 10वीं का रिजल्ट
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
DigiLocker
UMANG app
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें.
- जानकारी सबमिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
Here are the LIVE Updates CBSE Class 10 Second Board Exam Result Live Updates:
CBSE Board Exam Result Live: इन चार वेबसाइट्स को रख लें अपने पास
सीबीएसई की तरफ से कभी भी 10वीं का रिजल्ट जारी किया जा सकता है. ऐसे में छात्रों को इन चार वेबसाइट्स को अपने पास सेव रखना चाहिए. रिजल्ट आते ही तुरंत इनमें से किसी पर भी अपनी मार्कशीट चेक कर सकते हैं.
- cbse.gov.in
- results.cbse.nic.in
- DigiLocker
- UMANG app
CBSE पहली बार करवा रहा दो बोर्ड एग्जाम
सीबीएसई की तरफ से पहली बार 10वीं में दो बोर्ड एग्जाम करवाए गए हैं. जिन छात्रों का रिजल्ट किसी वजह से खराब आता है या जिन्हें कंपार्टमेंट मिलती है, उन्हें दूसरा मौका देने के लिए ये व्यवस्था की गई है.
CBSE Class 10th Second Exam Results Live: रिजल्ट जारी होने के बाद ऐसे चेक करें अपना स्कोरकार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर "CBSE Class 10 Second Board Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां अपना रोल नंबर और मांगी गई अन्य जानकारी भरें.
- जानकारी सबमिट करें, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा.
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और आगे के लिए इसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें.
CBSE Class 10th Second Exam Results Live: हजारों छात्रों के नंबरों में हो सकता है सुधार
सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा देने वाले ज्यादातर छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने अपने नंबरों में सुधार के लिए आवेदन किया था. अब रिजल्ट जारी होने के बाद हजारों छात्र अपना रिजल्ट बेहतर कर सकते हैं.
Second Board Exam Result Live: कब और कहां मिलेगी अपडेटेड मार्कशीट?
सीबीएसई के जिन छात्रों ने दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है, उन्हें उनकी ओरिजनल अपडेटेड मार्कशीट स्कूल की तरफ से जारी की जाएगी. इससे पहले वो ऑनलाइन डाउनलोड की गई मार्कशीट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
CBSE Class 10 Second Board Exam Live: आज कभी भी जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं बोर्ड का रिजल्ट
CBSE के 6 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार आज खत्म हो सकता है. बोर्ड की तरफ से आज कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
CBSE की इन आधिकारिक वेबसाइट्स पर देखें रिजल्ट
सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट इन दो आधिकारिक वेबसाइट्स पर चेक करें -
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
CBSE Class 10th Second Exam Results Live: रिजल्ट के बाद तुरंत लेना होगा एडमिशन
CBSE के दूसरे बोर्ड एग्जाम के रिजल्ट के तुरंत बाद छात्रों को 11वीं में एडमिशन लेना होगा. जिन छात्रों ने पहले ही प्रोविजनल एडमिशन लिया है, उन्हें अपनी अपडेटेड मार्कशीट स्कूल में देनी होगी.
Digilocker पर भी जारी होगा रिजल्ट
सीबीएसई के छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी जारी होगा. इसीलिए पहले से ही डिजीलॉकर ऐप डाउनलोड कर लें और लॉगइन करके रखें, लिंक एक्टिव होते ही रिजल्ट चेक करें.
CBSE Class 10th Second Exam Results Live: रिजल्ट जारी होते ही तुरंत करें ये काम
सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट जारी होते ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर लें, इसके बाद मार्कशीट में शामिल तमाम चीजों को ध्यान से पढ़ें. कोई गलती होने पर स्कूल को इसकी जानकारी दें.
CBSE Class 10th Second Exam Results Live: आज जारी हो सकता है दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट
CBSE के दूसरे बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है. ज्यादातर राज्यों में 1 जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं और एडमिशन भी लगभग पूरे हो चुके हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि आज यानी 30 जून को ही रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा.
Second Board Exam Result Live: सबसे पहले कहां जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट?
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड एग्जाम का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in या results.cbse.nic.in पर जारी होगा, इसके साथ ही तुरंत डिजीलॉकर और उमंग ऐप पर भी रिजल्ट अपडेट हो जाएगा. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
कहां सबसे जल्दी देख सकते हैं रिजल्ट?
CBSE 10वीं के छात्र आधिकारिक वेबसाइट के अलावा सबसे जल्दी डिजीलॉकर पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. वेबसाइट पर लाखों छात्र एक साथ टूट पड़ेंगे, ऐसे में यहां रिजल्ट चेक करने में थोड़ी परेशानी हो सकती है.
Second Board Exam Result Live: सेकेंड बोर्ड में भी फेल होने के बाद क्या विकल्प?
जो छात्र दूसरे बोर्ड एग्जाम में भी पास नहीं हो पाएंगे, उनके लिए कोई तीसरा विकल्प नहीं दिया जाएगा. ऐसे छात्रों को अगले साल फिर से एग्जाम देना होगा.
CBSE Class 10 Second Board Exam Live: बोर्ड रिजल्ट के बाद कैसे मिलेगा एडमिशन?
जिन छात्रों के नंबर कम आए हैं या जिनकी कंपार्टमेंट आई है, उन्होंने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है. ऐसे में रिजल्ट आते ही उन्हें तुरंत स्कूल में एडमिशन लेना होगा. स्कूलों को ऐसे छात्रों को 11वीं में एडमिशन देना होगा.
CBSE Class 10 Second Board Exam Live: क्या आज जारी हो सकता है सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट?
CBSE 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आज या फिर कभी भी जारी किया जा सकता है. माना जा रहा है कि 30 जून तक किसी भी हाल में रिजल्ट जारी किया जा सकता है.
CBSE Class 10 Second Board Exam Live: तीन विषयों का पेपर देने की इजाजत
सीबीएसई के इस नए सिस्टम के तहत छात्रों को कम से कम तीन विषयों की परीक्षा देने का मौका दिया गया. जिन तीन सब्जेक्ट में सबसे कम नंबर आए हैं, उनमें नंबर बढ़ाने का मौका है.
CBSE Class 10 Second Board Exam Live: किन छात्रों को दिया गया दूसरा मौका?
सीबीएसई की तरफ से ये दूसरा मौका सिर्फ उन्हीं छात्रों को दिया गया है, जो पहली यानी मुख्य परीक्षा में शामिल हुए थे. इसके अलावा जिन छात्रों ने कम से कम तीन विषयों की परीक्षा दी थी, उन्हें ही दूसरे बोर्ड एग्जाम में बैठने का मौका दिया गया.
CBSE Board Exam Result Live: कौन सी मार्कशीट होगी मान्य?
CBSE का दूसरा बोर्ड एग्जाम देने वाले छात्रों के नंबर अगर बढ़ते हैं तो उनकी दूसरी वाली यानी सेकेंड बोर्ड एग्जाम की मार्कशीट मान्य होगी. वहीं अगर नंबर कम आते हैं तो पहली वाली मार्कशीट ही मान्य होगी.
CBSE Board Exam Result Live: पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए दिया एग्जाम
सीबीएसई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 6,68,854 रेगुलर उम्मीदवारों ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया है. इनमें से 5,25,655 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट कैटेगरी के तहत फॉर्म भरा. वहीं 85,285 छात्रों ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी में आवेदन किया.
CBSE Board Exam Result Live: पांच लाख से ज्यादा छात्रों ने इंप्रूवमेंट के लिए दिया एग्जाम
सीबीएसई की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कुल 6,68,854 रेगुलर उम्मीदवारों ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया है. इनमें से 5,25,655 छात्रों ने इम्प्रूवमेंट कैटेगरी के तहत फॉर्म भरा. वहीं 85,285 छात्रों ने कम्पार्टमेंट कैटेगरी में आवेदन किया.
CBSE Board Exam Result Live: 15 मई से शुरू हुई थी परीक्षा
सीबीएसई 10वीं का दूसरा बोर्ड एग्जाम 15 मई से शुरू हुआ था. पहला पेपर गणित का था, जिसके बाद लगातार 21 मई तक एग्जाम कराए गए थे.
Second Board Exam Result Live: डिजीलॉकर पर भी चेक कर सकते हैं रिजल्ट
CBSE के वो छात्र, जिन्होंने 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा दी है, वो आधिकारिक वेबसाइट के अलावा डिजीलॉकर पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें ऐप डाउनलोड करनी होगी या फिर www.digilocker.gov.in पर जाना होगा.
CBSE Board Exam Result Live: मार्कशीट में गलती होने पर क्या करें?
अगर मार्कशीट में कोई भी गलती दिखती है, तो छात्रों को उसे सुधारने के लिए तुरंत अपने स्कूल या CBSE के अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए.
Second Board Exam Result Live: मार्कशीट में क्या-क्या होगा?
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तिथि
- पिता का नाम
- क्लास की डिटेल्स
- सब्जेक्ट के हिसाब से थ्योरी के नंबर
- प्रैक्टिकल के नंबर
- कुल मिले नंबर
Second Board Exam Result Live: कितने लाख छात्रों ने दी थी दूसरी बोर्ड परीक्षा?
CBSE के कुल 6 लाख से ज्यादा छात्रों ने इस बार दूसरे बोर्ड एग्जाम के लिए आवेदन किया था. इनमें से ज्यादातर छात्र वो हैं, जो अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं थे और पर्सेंटेज बढ़वाना चाहते थे.
CBSE Board Exam Result Live: रिजल्ट कहां होगा जारी?
CBSE 10वीं के दूसरे बोर्ड का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा उमंग ऐप और डिजीलॉकर पर भी जारी होगा.
CBSE Class 10th Second Exam Results Live: क्या आज जारी होगा CBSE 10वीं का रिजल्ट?
CBSE की तरफ से रिजल्ट जारी करने से पहले इसकी जानकारी नहीं दी जाती है, ऐसे में माना जा रहा है कि आज या फिर एक से दो दिन में ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है. क्योंकि 1 जुलाई से तमाम राज्यों में स्कूल खुलने जा रहे हैं, ऐसे में रिजल्ट कभी भी जारी किया जा सकता है.