विज्ञापन
This Article is From Aug 05, 2018

तमिलनाडु : घर पर बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मदद करने से रोकने पर ससुर गिरफ्तार

तमिलनाडु के थेनी जिले में घर में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मेडिकल सहायता करने से रोकने के आरोप में उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है.

तमिलनाडु : घर पर बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मदद करने से रोकने पर ससुर गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • महिला की मेडिकल सहायता करने से रोकने के आरोप में हुआ गिरफ्तार
  • मेडिकल टीम से बहस करने का भी है आरोप
  • तमिलनाडु के थेनी जिले की घटना
थेनी: तमिलनाडु के थेनी जिले में घर में बच्चे को जन्म देने वाली महिला की मेडिकल सहायता करने से रोकने के आरोप में उसके ससुर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि धनुषकोटि और उसकी पत्नी अलगम्मल और पुत्र कन्नान (27) ने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर मेडिकल टीम और पुलिस कर्मियों को घर में जाकर महिला की सहायता करने से रोका और बहस के दौरान उन्हें धमकाया भी. यह घटना कोट्टनगित्ती की है. उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि परिवार ने निर्णय किया है कि महिला घर में ही बच्चे को जन्म देगी. इसके बाद गुरूवार रात को मेडिकल टीम पुलिस के साथ उसके घर पर पहुंची और धनुषकोटि और उसके परिवार के सदस्यों से ड्यूटी करने देने का अनुरोध किया.

यह भी पढ़ें: तमिलनाडु में रूसी महिला पर्यटक का रेप, गाइड और होस्‍टल मैनेजर समेत 6 गिरफ्तार

परिवार के साथ घंटों बहस करने के बाद मेडिकल टीम को घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया. परिवार को घर में ही बच्चे को जन्म देने के खतरे के बारे में भी चेताया गया. पुलिस ने बताया कि धनुषकोटि और परिवार के अन्य सदस्य इस बात पर जोर दे रहे थे कि सिर्फ सिद्ध उपचार पद्धति के डॉक्टर को ही इलाज करने दिया जाएगा.

VIDEO: चेन्नई : 11 साल की बच्ची का सामूहिक बलात्कार
उन्होंने बताया कि बाद में सिद्ध डॉक्टर ने गर्भनाल को अलग किया. पुलिस ने धनुषकोटि को गिरफ्तार किया है जबकि महिला की जान को खतरे में डालने के आरोप में धनुषकोटि की पत्नी और कन्नान के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस बीच उपमुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने थेनी में पत्रकारों से कहा कि उनकी सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम उठाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu, Man Arrested
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com