विज्ञापन

'हनी ट्रैप' में आया सेना का पूर्व कैप्टन, तमिलनाडु में गिरफ्तार था, कौन थी फंसाने वाली महिला?

तमिलनाडु पुलिस ने भारतीय सेना के एक पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है. उस पर डीआरडीओ से जुड़ी संवेदनशील जानकारियों एक महिला को देने का आरोप हैं. उसे केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया है. अभी यह पता नहीं लग पाया है कि महिला कौन है.

'हनी ट्रैप' में आया सेना का पूर्व कैप्टन, तमिलनाडु में गिरफ्तार था, कौन थी फंसाने वाली महिला?
चेन्नई:

तमिलनाडु के वेल्लोर इलाके में भारतीय सेना के 52 साल के रिटायर्ड कैप्टन को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान बाबू के रूप में हुई है. उन आरोप है कि उन्होंने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) से जुड़ी संवेदनशील जानकारी एक महिला के साथ साझा की. इस महिला के साथ उनके प्रेम संबंध थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया है. अभी यह पता नहीं चल पाया है कि आरोपी ने जिस महिला को संवेदनशील जानकारियां दी हैं, वह कौन है और कहां की रहने वाली है.

क्या हनी ट्रैप में फंसा पूर्व सैन्यकर्मी

जांचकर्ताओं को शक है कि महिला ने इस रिश्ते का इस्तेमाल भारतीय सुरक्षा बलों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने के लिए किया. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह जानकारी किसी और को भी दी गई थी. अभी तक महिला की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता का पता नहीं चल पाया है.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एनडीटीवी को बताया,''इस तरह की संवेदनशील जानकारी साझा नहीं की जा सकती. आरोपी पहले डीआरडीओ में भी काम कर चुका था.'' जब अधिकारी से पूछा गया कि क्या महिला पाकिस्तान की रहने वाली थी, तो उन्होंने कहा कि पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है. अधिकारी ने कहा,''फिलहाल हमें इस बारे में पक्की जानकारी नहीं है. महिला की पहचान का पता लगाने के लिए हम वाट्सऐप को पत्र लिखकर आईपी एड्रेस से जुड़ी जानकारी मांगेंगे. इसके बाद ही कुछ साफ हो पाएगा.''

कहां से हुई है गिरफ्तारी

स्थानीय खुफिया तंत्र और अन्य एजेंसियों से मिली सूचनाओं के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई. बताया जा रहा है कि आरोपी को वेल्लोर के पास तिरुवन्नामलाई जिले के अरनी इलाके में एक ठिकाने से पकड़ा गया. मिली जानकारी के मुताबिक, बाबू भारतीय सेना की आर्टिलरी रेजिमेंट में कैप्टन के पद पर तैनात था. वह 1994 में सेना से रिटायर हुआ था. सेना में उसकी सेवा और बाद में डीआरडीओ से जुड़े रहने के कारण अब जांच एजेंसियां उसकी गतिविधियों का पता लगा रही हैं. जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि उसने किस तरह की जानकारी साझा की थी.

तमिलनाडु पुलिस ने सेना की संवेदनशील जानकारियां कथित तौर पर साझा किए जाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद बाबू को गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे आगे की पूछताछ और जांच के लिए केंद्रीय जांच एजेंसियों को सौंप दिया गया है. अब उनकी महिला से फोन पर हुई बातचीत और दूसरे डिजिटल रिकॉर्ड की जांच की जा सकती है. इससे यह पता लगेगा कि उन्होंने कितनी जानकारी महिला से साझा की है. जांच एजेंसियां यह भी पता लगाएंगी कि वह महिला कौन है और क्या उसका संबंध किसी विदेशी खुफिया एजेंसी से भी है क्या. 

ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी यूट्यूबर बहू भारत में पहली बार आई ससुराल, बोली- इंडियन पति होते हैं सबसे अच्छे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Army, Tamilnadu, Spy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com