विज्ञापन

नंबर 1 जसप्रीत बुमराह, शमी पर सस्पेंस, अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने टॉप-5 भारतीय तेज गेंदबाज

भारत के दिग्गज स्पिनर रहे अश्विन ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीज पेस अटैक का चुनाव किया है. अश्विन ने पहले नंबर पर बुमराह को जगह दी है तो वहीं 5 तेज गेंदबाजों में शमी को लेकर अश्विन कंफ्यूज नजर आए हैं.

नंबर 1 जसप्रीत बुमराह, शमी पर सस्पेंस, अश्विन ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए चुने टॉप-5 भारतीय तेज गेंदबाज
जसप्रीत बुमराह नंबर-1, शमी पर सस्पेंस, अश्विन ने बताई वर्ल्ड कप 2027 की पेस अटैक
X (formerly Twitter)

अश्विन ने वर्ल्ड कप 2027 के लिए 5 तेज गेंदबाजों का चुनाव किया है जिसे भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए, भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर ने अपनी इस लिस्ट में मोहम्मद शमी का चुनाव नहीं किया है, जो हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. अश्विन ने सोनी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए 5 संभावित तेज गेंदबाजों की वकालत की. अश्विन ने कहा कि, सबसे पहले जसप्रीत बुमराह मेरी लिस्ट में नंबर 1 पर होंगे. मैं उम्मीद करता हूं कि प्रसिद्ध कृष्णा फिट रहे और वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा बने.

इसके बाद मैं मोहम्मद सिराज को भारतीय वर्ल्ड कप की टीम में देखना चाहता हूं, मैं चाहूंगा कि सिराज जल्द से जल्द अपनी लय हासिल कर लें, इसके बाद मैं हार्दिक पंड्या को चौथे पेसर के तौर पर टीम में देखना चाहता हूं,

अश्विन ने पंड्या को लेकर कहा, "वह एक एक्स फैक्टर हैं, उसके टीम में रहने से भारतीय टीम को बहुत फायदा होगा. उम्मीद है कि वह पूरी तरह से फिट रहेगा और वर्ल्ड कप में भारत के लिए अहम भूमिका निभाएगा". इसके अलवा अश्निन ने नंबर 5 तेज गेंदबाज के तौर पर अर्शदीप सिंह का नाम लिया है. 

अश्विन ने कहा कि "मैं मोहम्मद शमी का नाम लेने के लिए बरकरार हूं लेकिन पूरी तरह से निश्चित नहीं हूं, इसलिए मेरे लिए पांचवें तेज गेंदबाज अर्शदीप होंगे." बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर में होना है. यह टूर्नामेंट साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में संयुक्त रूप से खेला जाएगा, जिसका आगाज 2 अक्टूबर से होगा और फाइनल 21 नवंबर को होगा. 

यह भी पढ़ें | India vs New Zealand 3rd ODI LIVE Score: भारत-न्यूजीलैंड तीसरे वनडे, बारिश लगातार जारी, टॉस का इंतजार

यह भी पढ़ें | नंबर 1 डॉन ब्रैडमैन, नंबर 3 सहवाग, टेस्ट में एक दिन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बल्लेबाज

यह भी पढ़ें | भारत बनाम न्यूजीलैंड, तीसरा वनडे आज, फ्री में कैसे देखें लाइव मुकाबला?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravichandran Ashwin, Mohammed Shami Ahmed, Mohammed Siraj, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Arshdeep Singh Brar, ICC Cricket World Cup 2027, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com