Aryaveer Sehwag Century: अंडर-19 एशिया कप में आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ मैच में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 160 जमाने में सफल रहे. आर्यवीर ने 131 गेंद पर अपना शतक पूरा किया,शतक पूरा करने के बाद भी आर्यवीर का बल्ले नहीं थमा और अपनी पारी को बड़ा करते रहे. आखिर में 168 गेंद पर 160 रन बनाकर आर्यवीर आउट हुए. अपनी ऐतिहासिक पारी में आर्यवीर ने 17 चौके और 7 छ्क्के लगाए. इस पारी में आर्यवीर का स्ट्राइक रेट 95.24 का रहा.
बता दें कि 160 रन का पारी खेलकर आर्यवीर ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर दिया है. आर्यवीर अब अंडर 19 एशिया कप के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले दुनिया के 8वें बल्लेबाज बन गए हैं. इस मामले में पहले नंबर पर अभिज्ञान अभिषेक कुंडू हैं जिन्होंने 209 रन की नाबाद पारी खेली है. वहीं, वैभव सूर्यवंशी ने अंडर 19 एशिया कप में 171 रन की पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया है. वैभव अंडर 19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में छठे नंबर पर हैं.
अंडर-19 एशिया कप में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज
- अभिज्ञान अभिषेक कुंडू 209*
- सौम्या सरकार- 209
- समीर मिन्हास 177*
- मीत भावसार 175*
- समीर मिन्हास 172
- वैभव सूर्यवंशी 171
- अयान मिस्बाह- 163
- आर्यवीर सहवाग 160
- शाहजैब खान 159
- अहसान अल मुमीन 152*
- आर्यन सक्सैना 150
- ओम थान 139*

160 रन की ऐतिहासिक पारी
बता दें कि आर्यवीर की पारी शुरुआत में बेहद ही संघर्ष भरी रही थी. पहले 13 गेंद पर आर्यवीर अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे. उनके बल्ले से पहला रन 14वीं गेंद पर आया था. लेकिन इसके बाद आर्यवीर ने पीछे मुड़कर देखा और तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर यूएई के गेंदबाजों का हाल बेहाल कर दिया. एक बार जब आर्यवीर ने अपनी पचासा पूरा किया तो इसके बाद इस बल्लेबाज ने अपने पिता के अंदाज में बल्लेबाजी कर तहलका मचा दिया. आर्यवीर ने मैदान के हर तरफ शॉट खेलकर 160 रन की पारी खेली.
इस U19 एशिया कप 2026 में आर्यवीर सहवाग
- नेपाल के खिलाफ 70*(52)
- पाकिस्तान के खिलाफ 22(40)
- UAE के खिलाफ 160(167)
यह भी पढ़ें | बाप जैसा बेटा! आर्यवीर सहवाग ने 131 गेंद पर ठोका शतक, चौकों-छक्कों से मचाया तहलका
यह भी पढ़ें | सहवाग-गावस्कर ओपनर, नंबर 3 द्रविड़, नंबर 4 तेंदुलकर, आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग-11
यह भी पढ़ें | रोहित-ईशान ओपनर, नंबर 3 कोहली, गिल-राहुल OUT ! न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में ऐसी होगी भारतीय प्लेइंग-11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं