विज्ञापन
This Article is From Mar 28, 2019

कर्नाटक के मंत्री के घर IT ने की छापेमारी तो कुमारस्वामी बोले- ये है PM मोदी की असली सर्जिकल स्ट्राइक

जनता दल सेक्यूलर के नेता पुट्टाराजू ने एक निजी समाचार चैनल को बताया कि आयकर विभाग की तीन टीमों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने मांड्या में उनके चिन्नाकुरली आवास और उनके एक रिश्तेदार के मैसूर स्थित आवास पर छापे मारे.

Also Read in
कर्नाटक के मंत्री के घर IT ने की छापेमारी तो कुमारस्वामी बोले- ये है PM मोदी की असली सर्जिकल स्ट्राइक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी. (फाइल तस्वीर)
बेंगलुरु:

आयकर विभाग (Income Tax) के अधिकारियों और सीआरपीएफ कर्मियों ने कर्नाटक (Karnataka) के लघु सिंचाई मंत्री सी एस पुट्टाराजू और उनके एक संबंधी के आवास पर गुरुवार तड़के छापेमारी की. यह छापेमारी कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (HD Kumaraswamy) की उस चेतावनी के बाद आया है, जिसमें गुरुवार को उन्होंने को कहा था कि अगर चुनाव के दौरान सियासत के लिए केंद्र किसी भी सरकारी अंग का इस्तेमाल करती है तो वह 'ममता बनर्जी का तरीका' अपनाएंगे.' 

जनता दल सेक्यूलर के नेता पुट्टाराजू ने एक निजी समाचार चैनल को बताया कि आयकर विभाग की तीन टीमों और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कर्मियों ने मांड्या में उनके चिन्नाकुरली आवास और उनके एक रिश्तेदार के मैसूर स्थित आवास पर छापे मारे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी ने एक दिन पहले ही राज्य में कांग्रेस और जद (एस) के पदाधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की आशंका जताई थी.

कर्नाटक सरकार के मंत्री के घर आयकर विभाग का छापा, एचडी कुमारस्वामी ने एक दिन पहले जताई थी आशंका

आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कुमारस्वामी ने ट्वीट करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) पर निशाना साधा. उन्होंने ट्वीट किया, 'आयकर विभाग की छापेमारी के जरिए पीएम नरेंद्र मोदी की असली सर्जिकल स्ट्राइक सामने आई है. संवैधानिक पद की पेशकश के बाद आयकर विभाग के अधिकारी बालकृष्ण बदले के इस खेल में पीएम की मदद कर रहे हैं. चुनाव के समय विरोधियों को परेशान करने के लिए सरकारी मशीनरी, भ्रष्ट अधिकारियों का उपयोग करना अपमानजनक है.'

BJP के सबसे युवा उम्मीदवार तेजस्वी सूर्या ने आखिर क्यों किया 2014 का ट्वीट डिलीट

पुट्टाराजू ने चैनल को बताया कि ‘आयकर विभाग के अधिकारियों और सीआरपीएफ के आठ जवानों की एक टीम ने मांड्या में मेरे चिन्नाकुरली आवास और मैसूर में मेरे' एक रिश्तेदार के आवास पर छापेमारी की. मंत्री ने कहा कि वह छापेमारी से डरे हुए नहीं है बल्कि इस कार्रवाई ने उनमें आत्मविश्वास पैदा किया है. 

गौरतलब है कि एच डी कुमारस्वामी ने बुधवार को दावा किया था कि राज्य में आयकर छापे डालने के लिए देश के विभिन्न इलाकों से सीआरपीएफ को यहां लाया गया है. उन्होंने मांड्या में मीडिया से कहा था, ‘उनके पास विशिष्ट सूचना है कि देश के विभिन्न इलाकों से 200 से 300 सीआरपीएफ जवानों को लाया गया है. उन्हें यहां आयकर छापे डालने के लिए बुलवाया गया है.' मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया था कि ये छापे गुरुवार को सुबह पांच बजे से डाले जायेंगे.

मोदी-मोदी का जाप कर वोट मांगने वाले को जोरदार 'तमाचा' जड़ दें: JDS विधायक

Video: कर्नाटक: अनंत कुमार की पत्नी को टिकट नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HD Kumaraswamy, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com