कोच्चि की एक विशेष अदालत ने केरल सोना तस्करी घोटाले (Gold smuggling case) में मुख्य आरोपी स्वप्ना सुरेश (Swapna Suresh) की जमानत अर्जी शुक्रवार को खारिज कर दी. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस सिलसिले में मामला दर्ज किया था. विशेष पीएमएलए अदालत ने इस आधार पर जमानत अर्जी खारिज कर दी कि आरोपी ने ईडी को धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की धारा 50 के तहत दिये एक बयान में कबूल किया था कि साजिश रचने में तथा विदेश से सोना तस्करी करने में उनकी भूमिका थी.
केरल: गोल्ड स्मगलिंग मामले में स्वप्ना सुरेश ने खुद को बताया निर्दोष
सुरेश की जमानत अर्जी का विरोध करते हुए ईडी ने कहा कि आरोपी ने उसके सामने अपराध में शामिल अन्य आरोपियों के साथ तार जुड़े होने की बात कबूल की थी.
सोना तस्करी मामले में IAS अधिकारी को पद से हटाया गया, कॉल रेकॉर्ड में आरोपी से बातचीत का खुलासा
ईडी ने कहा कि उनका कबूलनामा इशारा करता है कि उनका केरल के मुख्यमंत्री के कार्यालय में अच्छा-खासा प्रभाव था और अगर उन्हें जमानत पर छोड़ा जाता है तो साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ की और गवाहों को प्रभावित किये जाने की आशंका है.
सोना तस्करी केस के खिलाफ भूख हड़ताल बैठे केंद्रीय मंत्री, केरल सीएम के इस्तीफे की मांग
एजेंसी ने कहा कि उसे अभी याचिकाकर्ता को जमानत पर छोड़े जाने पर जांच प्रक्रिया में अड़चन पैदा होने की आशंका है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं