विज्ञापन

26.68 किमी तक का माइलेज, दाम बस 4.77 लाख से शुरू, Maruti की सस्ती लेकिन दमदार ऑटोमैटिक कारें

Cheapest Automatic Hatchback Cars: कम बजट में खरीदना चाहते हैं ऑटोमैटिक कार? जानें मात्र 4.77 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाली Maruti की बेस्ट कारों की डिटेल्स.

26.68 किमी तक का माइलेज, दाम बस 4.77 लाख से शुरू, Maruti की सस्ती लेकिन दमदार ऑटोमैटिक कारें
Swift
Maruti Suzuki

अगर आप एक नई कार खरीदना चाहते हैं तो आपके पास कई ऑप्शन्स हैं. कई लोगों को लगता है कि ऑटोमैटिक कारें काफी महंगी आती हैं लेकिन अब ऐसा नहीं है. अगर आप भी शहर के ट्रैफिक में आसान ड्राइविंग के लिए एक बजट-फ्रेंडली ऑटोमैटिक हैचबैक कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो Maruti Suzuki के पास आपके लिए कई बेहतरीन विकल्प मौजूद हैं. AGS यानी ऑटो गियर शिफ्ट तकनीक से लैस ये कारें न केवल आपके बजट में फिट बैठती हैं, बल्कि इनका माइलेज भी बेहद शानदार है.

Maruti Suzuki S-Presso: कम बजट में SUV जैसा फील

अगर आप बहुत ही कम कीमत में एक ऐसी ऑटोमैटिक कार चाहते हैं जो देखने में थोड़ी दमदार लगे, तो 4,77,400 रुपये एक्स-शोरूम कीमत पर आने वाली Maruti Suzuki S-Presso आपके लिए एक बेहतरीन चॉइस है. एक मिनी-एसयूवी से इंस्पायर्ड इस कार का लुक काफी बॉक्सी है, जिसमें ऊंचा बोनट और 180mm का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है. कार के अंदर मिलने वाली ऊंची सीटिंग पोजीशन ड्राइवर को सड़क की बेहतरीन विजिबिलिटी देती है, और इसका राउंडेड साइज का सेंटर कंसोल केबिन को एक बिल्कुल अलग लुक देता है.

सुविधाओं की बात करें तो इसमें 7-इंच का SmartPlay टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले और स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल्स दिए गए हैं. सुरक्षा के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल-होल्ड असिस्ट, दो फ्रंट एयरबैग और ABS के साथ EBD मिलता है. इसमें 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो 67 PS की पावर और 89 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड AGS ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ ये कार लगभग 25.30 kmpl का शानदार माइलेज देती है.

Maruti Suzuki Alto K10: देश की सबसे भरोसेमंद छोटी कार

मिडिल क्लास परिवारों की पहली पसंद रहने वाली Alto K10 भारत की सबसे बजट-फ्रेंडली ऑटोमैटिक कारों में से एक है. इसका डिजाइन काफी स्लीक और कॉम्पैक्ट है, जिसमें आगे की तरफ एक बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल और पीछे की तरफ खींची हुई हेडलाइट्स मिलती हैं. छोटे साइज के कारण इसे तंग गलियों और शहर के भारी ट्रैफिक के बीच से निकालना बेहद आसान हो जाता है. इसका ऑल-ब्लैक इंटीरियर लेआउट काफी सिंपल, व्यावहारिक और इस्तेमाल करने में बेहद आसान है.

Latest and Breaking News on NDTV

इस बजट कार में कंपनी ने 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, चार स्पीकर्स, डिजिटल स्पीडोमीटर, कीलेस एंट्री और फ्रंट पावर विंडोज जैसे जरूरी फीचर्स दिए हैं. सुरक्षा के लिए इसमें बड़ा अपग्रेड करते हुए मारुति ने इसमें छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), हिल होल्ड असिस्ट और रियर पार्किंग सेंसर्स दिए हैं. इसमें 1.0-लीटर का K10C डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है जो 67 PS की पावर देता है. 5-स्पीड AGS ट्रांसमिशन के साथ इसका माइलेज लगभग 24.90 kmpl है. इसकी कीमत 4,97,400 रुपये से शुरू होती है.

Maruti Suzuki Celerio: सबसे ज्यादा माइलेज और बेहतरीन स्पेस

स्टाइलिश और घुमावदार डिजाइन पसंद करने वालों के लिए Maruti Suzuki Celerio एक बहुत ही आधुनिक विकल्प है. इसकी अच्छी चौड़ाई और लंबे व्हीलबेस के कारण इसके केबिन में पांच यात्रियों के बैठने के लिए काफी आरामदायक स्पेस मिलती है. इसके अलावा, इसमें 313 लीटर का बड़ा बूट स्पेस दिया गया है, जो रोजमर्रा के सामान या छोटे ट्रिप्स के लिए काफी प्रैक्टिकल है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 5,63,400 रुपये से शुरू होती है.

इस हैचबैक में पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग-माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स और इलेक्ट्रिकली फोल्डेबल ORVMs जैसे फीचर्स मिलते हैं. पैसेंजर्स की सुरक्षा के लिए कार में छह एयरबैग, ESP, हिल होल्ड असिस्ट और ABS के साथ EBD दिए गए हैं. इसमें भी वही 1.0-लीटर का K10C पेट्रोल इंजन लगा है जो आइडल स्टार्ट-स्टॉप तकनीक के साथ आता है. AGS गियरबॉक्स के साथ ये कार 26.68 किमी तक का रिकॉर्डतोड़ माइलेज देती है, जो इसे भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली ऑटोमैटिक पेट्रोल कार बनाता है.

Maruti Suzuki Swift: स्पोर्टी लुक और प्रीमियम केबिन

अगर आपका बजट थोड़ा बेहतर है और आप एक प्रीमियम, स्पोर्टी हैचबैक चाहते हैं, तो नई जेनरेशन की Maruti Suzuki Swift से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है. इसका नया मॉडल बेहद शार्प और आक्रामक लुक के साथ आता है, जिसमें ग्लॉस-ब्लैक फ्रंट ग्रिल, बूमरैंग शेप वाली LED DRLs और मस्कुलर शोल्डर लाइन्स दी गई हैं. ड्राइवर के फ्रेंडली इसका ऑल-ब्लैक इंटीरियर केबिन को काफी प्रीमियम फील देता है, और इसका बेहतर व्हीलबेस पीछे बैठने वाले यात्रियों को अच्छा लेगरूम और कम्फर्ट देता है. ये लिस्ट में सबसे महंगी है. इसकी कीमत 7,12,900 रुपये से शुरू होती है.

फीचर्स के मामले में ये कार पूरी तरह से लोडेड है. इसमें 9-इंच का बड़ा SmartPlay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस फोन चार्जर, रियर एसी वेंट्स और क्रूज कंट्रोल जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग स्टैंडर्ड (सभी वेरिएंट्स में) मिलते हैं, साथ ही इसमें ESP, हिल होल्ड असिस्ट और पीछे आसानी से पार्क करने के लिए एक रियर-व्यू कैमरा दिया गया है. इसके हुड के नीचे एक नया 1.2-लीटर का तीन-सिलेंडर Z-सीरीज पेट्रोल इंजन मिलता है जो 82 PS की पावर और 112 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 5-स्पीड AGS ट्रांसमिशन के साथ ये कार लगभग 25.75 km का शानदार माइलेज देती है.

यह भी पढ़ें | देसी डिफेंडर और स्कोर्पियो पिकअप.. Mahindra लॉन्च करेगी ये दमदार गाड़ियां, देखें लिस्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Car, Automatic Car, Maruti Suzuki, Maruti Suzuki Alto K10, Maruti Suzuki Swift
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com