कर्नाटक के बीजेपी नेता बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को चेतावनी दी है.
बेंगलुरु:
कर्नाटक में कांग्रेस - जद(एस) गठबंधन सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई का बिगुल फूंकते हुए भाजपा(BJP) ने बुधवार को कहा कि कुमारस्वामी (Hd Kumaraswamy) नीत सरकार को सत्ता से बेदखल करने और जनता को न्याय दिलाने तक यह लड़ाई जारी रखेगी. किसानों के मुद्दों पर कुमारस्वामी पर हमला बोलते हुए प्रदेश भाजपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने दावा किया कि भाजपा को सत्ता से दूर रखने के लिए जद(एस) का समर्थन करने के अपने फैसले पर कांग्रेस पछता रही है. उन्होंने कहा कि 104 विधायक रखने वाली भाजपा को आप हल्के में लेते हैं. येदियुरप्पा ने कहा कि एक जिम्मेदार विपक्ष होने के नाते यह हमारा कर्तव्य है कि हम आपके राजनीतिक ड्रामे और अब तक किए गए आपके विकास कार्य को जनता के समक्ष रखें. उन्होंने यहां बेलगावी में एक विरोध रैली में कहा कि भाजपा एक लाख से अधिक किसानों को लामबंद कर एक बड़ा आंदोलन करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच महीनों से हम चुप थे ...लेकिन अब लोग तनिक भी बर्दाश्त करने को तैयार नहीं हैं.'' येदियुरप्पा ने कहा, ‘‘हमने आपको पर्याप्त समय दिया है.''
उन्होंने कहा कि कुमारस्वामी सरकार कई मोर्चे पर नाकाम रही है. हमारी लड़ाई आज से शुरू हो गई है...यह तब तक चलेगी, जब तक हम आपको सत्ता से बेदखल नहीं कर देते. बेलगावी में किसान अपने बकाये की मांग करते हुए पिछले कुछ दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने रविवार को अपना प्रदर्शन तेज करते हुए अनाज से भरे ट्रकों को सुवर्ण विधान सौध में जबरन घुसा दिया. उन्होंने मुख्यमंत्री की रैयतों से मुलाकात की निर्धारित यात्रा रद्द होने के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान ऐसा किया. कुमारस्वामी ने विधान सौध में जबरन घुसने वालों को "गुंडा" कहते हुए उन्हें पूरे किसान समुदाय को अपमानित करने वाला बताया था. उन्होंने एक महिला किसान के खिलाफ भी टिप्पणी करते हुए बकाये के मुद्दे पर पिछले चार साल तक उसकी चुप्पी और उसकी खेतिहर पृष्ठभूमि पर सवाल उठाए थे.येदियुरप्पा ने इसे महिलाओं का अपमान करार दिया है. (इनपुट-भाषा से)
वीडियो- 2019 का सेमीफाइनल: महागठबंधन की पहल

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
BJP, Congress, Karnataka, BS Yeddyurappa, HD Kumaraswamy, Farmer