ये तस्वीर कोलकाता की है. भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर आ गए.
नई दिल्ली:
- मंगलवार रात करीब सवा 10 बजे भूकंप के झटके कई सेकेंड्स तक महसूस किए गए. भूकंप के झटके लगने पर लोग घबराहट में लोग घरों से बाहर निकल गए.
- भारत के अलावा, अफगानिस्तान, पाकिस्तान, कजाकिस्तान और चीन में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए. अभी तक भूकंप से जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है.
- पाकिस्तान के इस्लामाबाद, लाहौर और पेशावर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं. यहां भी लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए.
- भूकंप को लेकर लोगों में डर का माहौल देखा गया. लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. काफी देर तक बाहर खड़े रहे.
- एक दिन पहले हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. फिलहाल किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Earthqauke, Earthqauke Tremor, Rescue Operation