विज्ञापन

आसमान से उतरे कमांडो, सोमालियाई समुद्री लुटेरों से छुड़ाया नाव- 48 घंटे के ऑपरेशन में नौसेना ने बचाई 20 की जान

पिछले महीने सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास, सशस्त्र समुद्री लुटेरों के एक समूह ने मछली पकड़ने वाले जहाज 'अजिनी' को हाईजैक कर लिया था. इसके बाद भारतीय नौसेना ने मिशन पर तैनात अपने एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए भेजा. इस अभियान में समुद्र की निगरानी करने वाले एक विमान ने भी मदद की.

आसमान से उतरे कमांडो, सोमालियाई समुद्री लुटेरों से छुड़ाया नाव- 48 घंटे के ऑपरेशन में नौसेना ने बचाई 20 की जान
48 घंटे के ऑपरेशन में भारतीय नौसेने ने बचाई 20 की जान

भारतीय नौसेना ने 48 घंटे के ऑपरेशन में 'अजिनी' नाव को हथियारों से लौस समुद्री लुटेरों से छुड़ा लिया है. इस अभियान के दौरान जहाज पर सवार सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचा लिया गया. कमाल की बात है कि इस ऑपरेशन में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ. पिछले महीने, सोमालिया के उत्तर-पूर्वी तट के पास, सशस्त्र समुद्री लुटेरों के एक समूह ने मछली पकड़ने वाले जहाज 'अजिनी' को हाईजैक कर लिया था. यह हाईजैकिंग समुद्री सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा था, क्योंकि इस बात की आशंका थी कि लुटेरे इस जहाज का इस्तेमाल एक 'मदर शिप' (मुख्य जहाज) के रूप में कर सकते थे, ताकि इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर और हमले किए जा सकें.

फिर भारतीय नौसेना ने दिखाई अपनी ताकत

स्थिति को देखते हुए भारतीय नौसेना ने मिशन पर तैनात अपने एक युद्धपोत को कार्रवाई के लिए भेजा. इस अभियान में समुद्र की निगरानी करने वाले एक विमान ने भी मदद की. दोनों ने आपसी तालमेल के साथ लगातार निगरानी की और जहाज का पता लगाया. इसके बाद जहाज की गतिविधियों पर नजर रखी गई. उसे रोकने और भागने से बचाने के लिए ऐसे तरीके अपनाए गए, जिनमें हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया गया.

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के सी-17 विमान ने सटीक तरीके से हवा से कमांडो को उतारकर उनकी मदद की. इस तरह मरीन कमांडो की संख्या और ताकत बढ़ाई गई. भारतीय नौसेना ने तेजी से और बेहतर तालमेल के साथ सामरिक कार्रवाई की. उसने जहाज को अपने कब्जे में लिया, समुद्री लुटेरों के खतरे को खत्म किया और जहाज पर मौजूद सभी 20 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित छुड़ा लिया.

भारतीय नौसेना ने कहा, "यह सफल अभियान भारतीय नौसेना की बेहतर ऑपरेशनल तैयारी और अलग-अलग सेनाओं के बीच बेहतरीन तालमेल के जरिए समुद्री सुरक्षा से जुड़े जटिल अभियानों को अंजाम देने की क्षमता का सबूत है. यह हिंद महासागर क्षेत्र में पहली मदद पहुंचाने वाले देश और पसंदीदा सुरक्षा साझेदार बने रहने की भारत की अटूट प्रतिबद्धता को भी दिखाता है."

भारतीय नौसेना ने कहा कि वह समुद्री जहाजों पर काम करने वाले लोगों की सुरक्षा, समुद्र के अहम व्यापारिक रास्तों की रक्षा और हिंद महासागर क्षेत्र में सुरक्षित, संरक्षित और स्थिर समुद्री माहौल बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें | अमेरिका में वोटिंग से ठीक पहले ट्रंप ने किया ईरान पर हमला, केशम द्वीप पर कई धमाके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Navy, Somalia Pirates, Indian Navy Rescue Operation
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com